MP ki khabar: शिवराज सरकार ने राजगढ़ dm निधि निवेदिता और sdm प्रिया वर्मा को हटाया, भाजपा नेता को मारा था थप्पड़
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 25, 2020 09:17 PM2020-03-25T21:17:52+5:302020-03-25T21:19:43+5:30
भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया। सोमवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है।
भोपालःमध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का तबादला कर दिया। निवेदिता ने इस साल जनवरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम की समर्थन रैली के दौरान भाजपा के एक स्थानीय नेता को थप्पड़ मार दिया था।
भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया। सोमवार रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर तबादला किया गया है जबकि नीरज कुमार सिंह को उनके स्थान पर राजगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का तबादला प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर किया गया है।
राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा इसी साल जनवरी महीने में सीएए समर्थित प्रदर्शनकारियों से झड़प को लेकर विवादों में आई थीं। उस दौरान बीजेपी ने दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन भी किया था। निधि निवेदिता को राजगढ़ के कलेक्टर पद से हटाकर उप सचिव बनाया गया है। वहीं राजगढ़ के नए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह होंगे।