शिवराज सरकार के दो मंत्री और bjp संगठन महामंत्री कोरोना पॉजिटिव, मध्य प्रदेश भाजपा में आफत

By शिवअनुराग पटैरया | Published: July 29, 2020 03:31 PM2020-07-29T15:31:44+5:302020-07-29T15:32:44+5:30

मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के बाद अब राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं उनकी पत्नी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी संक्रमित हो गए हैं।

Madhya Pradesh bhopal MP BJP two ministers Shivraj and bjp organization General Secretary Corona positive | शिवराज सरकार के दो मंत्री और bjp संगठन महामंत्री कोरोना पॉजिटिव, मध्य प्रदेश भाजपा में आफत

स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चैधरी ने फिर अपनी कोरोना पाजिटिव जांच कराई है। (file photo)

Highlightsसरकार और भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। इसके पहले आरएसएस के भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं। भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए है। विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीष गौतम की पत्नी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब राज्य के दो मंत्री ,प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री और क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

इसके बाद सरकार और भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है। इसके पहले आरएसएस के भी कई वरिष्ठ पदाधिकारी कोरोना पॉज़िटिव पाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री  शिवराज  सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया के बाद अब राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं उनकी पत्नी और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल भी संक्रमित हो गए हैं।

इसके साथ ही भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए है। वहीं विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीष गौतम की पत्नी की भी कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आई है।

सरकार के मुखिया सहित दो मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों एवं विधायकों के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब दूसरे मंत्रियों की चिंता और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्री डा प्रभुराम चैधरी ने फिर अपनी कोरोना पाजिटिव जांच कराई है। 

ये भी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह  चौहान  उनके दो मंत्रियों अरविंद भदौरिया, रामखेलावन पटेल के पहले राज्य के  टीकमगढ़ से विधायक राकेश गिरी, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह,  मंत्री ओमप्रकाश सिंह, कालापीपल से कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा और उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर पूर्व से कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया, और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री  यादवेंद्र सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं।

भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को धमकी

भोपाल की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके धमकी दी है। बताया जाता है कि सांसद  प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनके द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए बयानों से नाराज होकर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है।इसको लेकर सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने राजधानी के कमला नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार धमकी देने वाले  व्यक्ति देने वाले व्यक्ति ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने फोन पर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सांसद से जुड़े सूत्रों के अनुसार 5 अगस्त को  राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास  को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने स्वागत भरा बयान दिया था, इससे नाराज़ होकर अज्ञात आरोपी ने उन्हें धमकी भरा फ़ोन किया ।

Web Title: Madhya Pradesh bhopal MP BJP two ministers Shivraj and bjp organization General Secretary Corona positive

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे