कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी, नरोत्तम बोले- दिग्विजय जी कम से कम भगवान राम का नाम तो लिया...!
By शिवअनुराग पटैरया | Published: August 1, 2020 03:38 PM2020-08-01T15:38:25+5:302020-08-01T15:38:25+5:30
दिग्विजय सिंह के लिए मैं इतना ही कहूंगा कि कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी। डा मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है, आलोचना करने की। वे जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते है।
भोपालः राम मंदिर निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए ट्वीट पर राज्य के गृह एवं जेल मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है, आलोचना करने की।
इसलिए वे जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते हैं। दिग्विजय सिंह के लिए मैं इतना ही कहूंगा कि कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी। डा मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है, आलोचना करने की। वे जब भी बोलते हैं, उल्टा ही बोलते है।
राममंदिर को लेकर दिग्विजय सिंह ने आलोचना ही सही पर कम से कम उन्होंने राम का नाम तो लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कारण ही राम मंदिर निर्माण में देरी हुई है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह के लिए इतना ही कहूंगा कि कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भीजे पानी।
डा मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी हमला बोला है। उन्होंने डीजल पेटोल के दामों को कम करने के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कही बात को लेकर कहा कि कमलनाथ को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। शीशे के घरों में रहने वाले यदि दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकेंगे तो कैसे काम चलेगा। कांग्रेस यह पहले देख ले कि विधानसभा चुनाव में वचन पत्र में उसने जो वादा किया था और सरकार ने क्या किया।
आदणीय @digvijaya_28 जी के लिए तो बस इतना ही कहूंगा कि......कबीरदास की उल्टी वाणी, बरसे कंबल भींजे पानी। उन्हें तो अच्छाई में भी बुराई नजर आती है लेकिन उन्होंने आलोचना में ही सही कम से कम भगवान राम का नाम तो लिया ...!#RamMandirAyodhya#राममंदिरpic.twitter.com/SZtdiG16Ui
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) August 1, 2020