मध्य प्रदेशः झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत, सीएम शिवराज बोले- मोदी जी का नाम सुनकर तो सपने में भी चौंक जाते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 24, 2020 01:48 PM2020-09-24T13:48:22+5:302020-09-24T13:48:22+5:30

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने एक दीर्घकालीन रणनीति बनाई ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसीलिए 3 बिल आए। किसान अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। कांग्रेस को क्या आपत्ति है।

Madhya Pradesh bhopal Chief Minister Shivraj Singh Chauhan's attack Congress Kamal Nath farmer | मध्य प्रदेशः झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत, सीएम शिवराज बोले- मोदी जी का नाम सुनकर तो सपने में भी चौंक जाते

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के सपने में पीएम मोदी ही आते हैं। किसान मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।  (photo-ani)

Highlightsघर पर ही सही दाम मिले और किसान अपनी फसल बेचता है, तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है। झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत है, मोदी जी का नाम सुनकर तो सपने में भी चौंक जाते हैं और उठकर विरोध करने लगते हैं।केवल मोदी जी का विरोध नहीं किसानों का विरोध है और किसान इसे सहन नहीं करेगा। ये तीनों बिल किसान के हित में हैं।

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेकांग्रेस पर हमला किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के सपने में पीएम मोदी ही आते हैं। किसान मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। 

कांग्रेस के नेता बोलने के अलावा कुछ नहीं करते हैं। अपने पूर्ववर्ती कमलनाथ की नेतृत्व क्षमता पर निशाना साधते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 73 वर्षीय कांग्रेस नेता इस पद पर रहने के दौरान हमेशा धन की कमी की रट लगाते रहते थे।  

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने एक दीर्घकालीन रणनीति बनाई ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। इसीलिए 3 बिल आए। किसान अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। कांग्रेस को क्या आपत्ति है। घर पर ही सही दाम मिले और किसान अपनी फसल बेचता है, तो कांग्रेस को क्या आपत्ति है।

परन्तु झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस की फितरत है, मोदी जी का नाम सुनकर तो सपने में भी चौंक जाते हैं और उठकर विरोध करने लगते हैं। ये केवल मोदी जी का विरोध नहीं किसानों का विरोध है और किसान इसे सहन नहीं करेगा। ये तीनों बिल किसान के हित में हैं।

उन्होंने कहा, "कमलनाथ जब राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब विकास की मांग पर जन प्रतिनिधियों से हमेशा यही कहते थे कि (सरकारी खजाने में) पैसा नहीं है। लेकिन सूबे की मौजूदा भाजपा सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कमी कभी नहीं आने देगी।" चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने गरीब कल्याण की महत्वाकांक्षी "सम्बल" योजना को बंद कर दिया था जिसे मौजूदा भाजपा सरकार ने बहाल कर दिया है।

स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी महकमों के खाली पदों पर जल्द भर्ती शुरू की जाएगी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी महकमों के खाली पदों पर जल्द भर्ती शुरू की जाएगी ताकि कोविड-19 के संकट के दौरान युवाओं को सरकारी रोजगार मिल सकें। उन्होंने इंदौर में महामारी की रोकथाम के लिए कई व्यापारी संगठनों द्वारा स्वैच्छिक तौर पर आंशिक लॉकडाउन के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से समूचे सूबे को सीख लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि कारोबारी संगठनों ने खुद तय किया है कि वे सोमवार से शुक्रवार तक अपने प्रतिष्ठान शाम छह बजे बंद कर देंगे, जबकि शनिवार व रविवार को इन्हें पूरी तरह बंद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा भी की कि शहर में झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले हर परिवार को तीन वर्षों के भीतर पक्का घर मुहैया कराया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ा फैसला

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें राज्य सरकार की ओर से प्रतिवर्ष दो किस्तों में दो-दो हज़ार रुपये कुल 4,000 रुपये की सम्मान राशि देने का निर्णय किया है। किसानों के लिये ‘‘मुख्यमंत्री सम्मान निधि’’ नामक यह योजना 25 सितंबर से जन संघ के सह-संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू की जायेगी।

इससे प्रदेश के 70 लाख किसानों को फायदा होगा। इस योजना में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकृत किसानों को ही शामिल किया जायेगा। प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत केन्द्र सरकार प्रति वर्ष छह हजार रुपये की राशि, तीन समान किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा कराती है। 

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Chief Minister Shivraj Singh Chauhan's attack Congress Kamal Nath farmer

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे