मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, दो दर्जन बनेंगे मंत्री, सीएम शिवराज पहुंचे दिल्ली, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे

By शिवअनुराग पटैरया | Published: June 28, 2020 05:33 PM2020-06-28T17:33:26+5:302020-06-28T17:33:26+5:30

जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री कल दिल्ली से वापस भोपाल आएंगे.

Madhya Pradesh bhopal Cabinet expansion two dozen ministers made CM Shivraj arrives Delhi meet Amit Shah and JP Nadda | मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, दो दर्जन बनेंगे मंत्री, सीएम शिवराज पहुंचे दिल्ली, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलेंगे

उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे सुरेन्द्र पटवा का नाम भी मंत्री बनने की संभावित सूची में है. (file photo)

Highlightsमंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 5 मंत्री हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए. नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग नौ पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को शरीक किया जा सकता है. भाजपा के अपने आधा दर्जन वरिष्ठ पूर्व मंत्रियों के साथ ही लगभग इतने ही नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

भोपालः मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार और मंगलवार में हो जाएगा. इस विस्तार में 2 दर्जन मंत्री बनाए जाने की संभावना है.

अभी राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 5 मंत्री हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए. जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री कल दिल्ली से वापस भोपाल आएंगे.

मंत्रिमंडल में शरीक होने वाले नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग नौ पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को शरीक किया जा सकता है. इसके साथ ही भाजपा के अपने आधा दर्जन वरिष्ठ पूर्व मंत्रियों के साथ ही लगभग इतने ही नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग, रणवीर जाटव और बिसाहूलाल सिंह मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं.

रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है

भाजपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ ही पूर्व मंत्री विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ हीपूर्व मंत्री संजय पाठक, अजय विश्नोई, नागेंद्र सिंह नागोद, जगदीश देवड़ा, बृजेंद्र सिंह और हरिशंकर खटीक को भी मंत्री बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है.

राजधानी भोपाल से पूर्व राज्य मंत्री विश्वास सांरग और विधायक रामेश्वर शर्मा को मंत्री बनाया जा सकता है. वही इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ में से कोई एक मंत्री बन सकता है. इसके साथ ही उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे सुरेन्द्र पटवा का नाम भी मंत्री बनने की संभावित सूची में है.

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Cabinet expansion two dozen ministers made CM Shivraj arrives Delhi meet Amit Shah and JP Nadda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे