मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बसपा को दिया बड़ा झटका

By शिवअनुराग पटैरया | Published: November 14, 2018 11:40 PM2018-11-14T23:40:58+5:302018-11-14T23:40:58+5:30

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी को ने बड़ा झटका दिया है|

Madhya Pradesh assembly elections: Congress gives big blow to | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बसपा को दिया बड़ा झटका

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने बसपा को दिया बड़ा झटका

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी को ने बड़ा झटका दिया है| बसपा के प्रदेश प्रभारी सुनील बोरसे, पूर्व प्रदेश महासचिव डाॅ. भंवरसिंह गंगवाल सहित सात पदाधिकारियों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया|

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की मौजूदगी में इन सभी बसपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली|

वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  की लिये 14 नवम्बर को नाम वापसी  का आख़िरी   दिन था। 538 प्रत्याशियों  के द्वारा अपना नाम वापस   लेने के बाद अब विधानसभा चुनाव में  2932 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं ।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 2से 9 नवंबर तक नामांकन पत्र दाख़िल किए गए थे. आज नाम वापसी का आख़िरी दिन था ।प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा चुनाव 2018 सर्वाधिक प्रत्याशी 158 रीवा जिले में और सबसे कम प्रत्याशी 13 अलीराजपुर जिले में है।

Web Title: Madhya Pradesh assembly elections: Congress gives big blow to

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे