उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का 75 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

By भाषा | Published: August 21, 2020 01:07 PM2020-08-21T13:07:49+5:302020-08-21T13:08:52+5:30

जन्मेजय सिंह की गुरुवार रात अचानक तबीयक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें लोहिया संस्थान रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई।

Lucknow: Janmejai Singh BJP MLA from Sadar, Deoria passed away | उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का 75 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन (फोटो-एएनआई)

Highlightsदेवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक थे जन्मेजय सिंहडॉक्टरों के अनुसार पेस मेकर लगाने के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मत्यु हो गई

लखनऊ/देवरिया: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। सिंह को बृहस्पतिवार रात तबीयत खराब होने पर सिविल अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान उनकी मत्यु हो गई। सिविल अस्पताल में उनकी जांच की गई थी जिसमें उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

योगी ने कहा कि सिंह एक समर्पित जन प्रतिनिधि थे। वह हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते थे। समाज के गरीब व कमजोर वर्गों के हितों के प्रति वह अत्यंत संवेदनशील थे। उन्होंने कहा कि सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ''देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान।

Web Title: Lucknow: Janmejai Singh BJP MLA from Sadar, Deoria passed away

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे