लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्डः ओवैसी ने कहा- क्षेत्रीय दल लोकतंत्र के लिए ठीक, भाजपा से इत्तेफाक नहीं रखते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 04:02 PM2019-12-10T16:02:46+5:302019-12-10T16:02:46+5:30

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम भाजपा से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल लोकतंत्र के लिए ठीक है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दलों की भारत में उतनी ही भूमिका है, जितनी की एक राष्ट्रीय पार्टी की है।

Lokmat Parliamentary Award: Owaisi said - regional parties are not good for democracy, do not agree with BJP | लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्डः ओवैसी ने कहा- क्षेत्रीय दल लोकतंत्र के लिए ठीक, भाजपा से इत्तेफाक नहीं रखते

मोदी सरकार केवल ध्यान भटका रही है। 

Highlightsऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सही नहीं है।नागरिकता विधेयक को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। नागरिकता विधेयक एक जुमला है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर अपनी राय रखी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति सही नहीं है।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम भाजपा से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल लोकतंत्र के लिए ठीक है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्रीय दलों की भारत में उतनी ही भूमिका है, जितनी की एक राष्ट्रीय पार्टी की है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की ऐसी पार्टी है, जिसने देश के सारे हिन्दू राज्य पर राज किया है और कर रही है लेकिन वह उनको बहकावे में ले रही है। वह धर्म की राजनीति कर रही है। नागरिकता विधेयक को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। नागरिकता विधेयक एक जुमला है। मोदी सरकार केवल ध्यान भटका रही है। 

 नागरिकता संशोधन बिल सोमवार (9 दिसंबर) को लोकसभा में पेश हुआ और विधेयक के पक्ष में 311 मत, जबकि विरोध में 80 मत पड़े।

Web Title: Lokmat Parliamentary Award: Owaisi said - regional parties are not good for democracy, do not agree with BJP

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे