LMOTY 2020: सुशील कुमार शिंदे बोले-राष्ट्र के अंदर एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 18, 2021 02:30 PM2021-03-18T14:30:38+5:302021-03-18T15:35:28+5:30

LMOTY 2020: सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। हर कार्यक्रम में मुझे बुलाया जाता है।

LMOTY 2020 congress leader Sushil Kumar Shinde should be a strong opposition nation pm narendra modi | LMOTY 2020: सुशील कुमार शिंदे बोले-राष्ट्र के अंदर एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए

कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गठबंधन के साथ काम किया। (file photo)

Highlightsअभी हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ था।कांग्रेस में इस तरह की बातें बहुत बार हुई है।शिंदे ने कहा कि जहां भी एक दल शासन पर हावी होगा, वहां तानाशाही प्रवति देखने को मिलेगी।

LMOTY 2020: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है। 

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कांग्रेस में ऐसी बात हमेशा होती रहती है। भाजपा को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा पार्टी कार्यक्रम में जाता हूं। भाजपा सरकार के कारण देश में लोकतंत्र खतरा में है। मोदी सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। 

कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राज्यसभा में परिपक्व नेता होना चाहिए। सभी को मौका मिलना चाहिए।मल्लिकार्जुन खड़गे को भी मौका मिला। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमेशा  इसका ख्याल रखा। युवा शक्ति चाहता है कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनें।

सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राष्ट्र के अंदर एक सशक्त विपक्ष होना चाहिए। जहां सशक्त विपक्ष नहीं होता, सरकार अपने मन से सारे काम करती है। किसी भी सरकार को लोकतंत्र के अनुसार काम करना चाहिए। जनता हित में हर काम हो।

शिंदे ने कहा कि जहां भी एक दल शासन पर हावी होगा, वहां तानाशाही प्रवति देखने को मिलेगी। सत्ता पर एक दल का होना ठीक नहीं है। कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन आंतरिक लोकतंत्र पर ध्यान दिया जाता था। शिदें ने कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कार्यकाल में लोकतंत्र देखी है। ये सभी से बात करते हैं। 

जब इंदिरा गांधी को अरेस्ट किया गया तो मैंने शोलापुर में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस में इस तरह की बातें बहुत बार हुई है। शिंदे ने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है। ‘जी 23’ के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा एवं कपिल सिब्बल सहित कई नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपना लिया है। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी के समय भी एनडी तिवारी सहित कई नेताओं ने विद्रोह किया था। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए गठबंधन के साथ काम किया। पार्टी हर फैसले सोच-समझ कर करती थी। इंदिरा गांधी के समय से मैं देख रहा हूं। सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि ऐसी बात नहीं है। हर कार्यक्रम में मुझे बुलाया जाता है। अभी हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुआ था। पार्टी को जब जरूरत होती है वह मुझे बुलाते हैं।

Web Title: LMOTY 2020 congress leader Sushil Kumar Shinde should be a strong opposition nation pm narendra modi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे