किसान महापंचायतः प्रियंका गांधी ने किया हमला, कहा-देश का दिल किसान हैं, टिकैत के आंसू निकले तो पीएम के होठों पर हंसी थी

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 20, 2021 04:49 PM2021-02-20T16:49:52+5:302021-02-20T19:35:14+5:30

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला किया। पहला कानून- प्राइवेट मंडियां लगेंगी और सरकारी मंडियों में जो टैक्स लिया जाता है, वो प्राइवेट मंडियों में नहीं लिया जायेगा। इसका मतलब ये है कि आहिस्ते-आहिस्ते सरकारी मंडियां खत्म हो जाएंगी।

kishan panchyat congress priyanka gandhi attack pm narendra modi farmer protest muzaffarnagar | किसान महापंचायतः प्रियंका गांधी ने किया हमला, कहा-देश का दिल किसान हैं, टिकैत के आंसू निकले तो पीएम के होठों पर हंसी थी

लाखों किसानों के पास जाकर उनके आंसू नहीं पोंछ पाये। (file photo)

Highlightsदूसरे कानून में कांट्रेक्ट फार्मिंग के बारे में लिखा गया है।आपकी सुनवाई नहीं है, आप अदालत में नहीं जा सकते, आप अपने हक के लिए लड़ नहीं सकते।नये कानूनों के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म होगा, सरकारी मंडियां खत्म होंगी।

मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान महापंचायत को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। 

मुजफ्फरनगर की किसान पंचायत में गूंज रहे 'जय जवान, जय किसान' के नारे हर देशवासी को भाव-विभोर कर देंगे। देश के अन्नदाता की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस हमेशा साथ है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री अहंकारी राजा की तरह बन गए हैं।

दिल्ली का बॉर्डर प्रधानमंत्री के घर से 5-6 किमी दूर होगा। वही प्रधानमंत्री जो अमेरिका जा सकते थे, पाकिस्तान जा सकते थे, चीन जा सकते थे, जिन्होंने पूरी दुनिया में भ्रमण किया। वो लाखों किसानों के पास जाकर उनके आंसू नहीं पोंछ पाये।

टैक्स बढ़ा कर 21.50 लाख करोड़ रुपये कमाये

मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा कर 21.50 लाख करोड़ रुपये कमाये, यह पैसा कहाँ गया? प्रधानमंत्री की राजनीति अपने लिए और अपने खरबपति मित्रों के लिए है। जब किसान प्रताड़ित हो रहा है, उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है; ऐसे समय में इन्हीं मित्रों ने कितना पैसा कमाया, तो आप चौंक जाओगे।

प्रियंका गांधी ने शनिवार को कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि जो ‘जवान’ देश को सुरक्षित रखता है, वह भी किसान का बेटा है। कांग्रेस नेता ने यहां एक ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करते हुए डीजल की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ''पुरानी कहानियों में अहंकारी राजा होते थे, जैसे जैसे उनकी सत्ता बढ़ती जाती थी, वह अपने महल में सिमटते जाते थे। लोग उनके सामने सच्चाई कहने से डरने लगते, उनके सामने गिड़गिड़ाने लगता... ऐसा लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री भी एक तरह से उन्ही अहंकारी राजाओं की तरह बन गये है।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘ उन्हें यह नहीं समझ नहीं आ रहा है कि जो जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखता है वह (भी) किसान का बेटा है।’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि जिस तरह इस सरकार ने पूरे देश को बेचा है, उसी प्रकार से आपकी खेती को, आपकी कमाई को ये अपने खरबपति मित्रों को बेचना चाह रहे हैं। इन नये कानूनों के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य खत्म होगा, सरकारी मंडियां खत्म होंगी, आपके हक खत्म होंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री की राजनीति सिर्फ उनके खरबपति पूंजीपति मित्रों के लिए है। देश का दिल किसान हैं, टिकैत के आंसू निकले तो पीएम के होठों पर हंसी थी। किसान खुद्दार हैं, इस लड़ाई में साथ रहूंगी गद्दारी नहीं करूंगी।

राहुल, प्रियंका ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार के राज में महंगाई का विकास हो रहा है। राहुल गांधी ने पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में वृद्धि का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘महंगाई का विकास!’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो, क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।’’

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई, जबकि डीजल का दाम बढ़कर 80.60 रुपये प्रति लीटर हो गया। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी की। शुक्रवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

Web Title: kishan panchyat congress priyanka gandhi attack pm narendra modi farmer protest muzaffarnagar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे