कर्नाटक: सीएम एचडी कुमारस्वामी 22 दिसंबर को करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस के 6 और जेडीएस के 2 नए चेहरे कैबिनेट में होंगे शामिल

By भाषा | Published: December 6, 2018 05:28 PM2018-12-06T17:28:49+5:302018-12-06T17:28:49+5:30

कांग्रेस और जेडीएस ने विधानसभा चुनाव उपरांत त्रिशंकु जनादेश आने के बाद आपस में हाथ मिलाया था। मई में उनका गठबंधन सत्ता में आया।

Karnataka Cabinet expansion on December 22 jds hd kumaraswamy will may include new faces | कर्नाटक: सीएम एचडी कुमारस्वामी 22 दिसंबर को करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस के 6 और जेडीएस के 2 नए चेहरे कैबिनेट में होंगे शामिल

कर्नाटक चुनाव के बाद जेडीएस तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर उसने सरकार बनायी।

बेंगलुरु, छह दिसंबर (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी 22 दिसंबर को अपने 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे तथा कांग्रेस के छह एवं अपने जनता दल सेकुलर (जेडीएस) के दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। 

मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से असंतोष बढ़ रहा था। ऐसे में, मंत्रिमंडल के विस्तार पर जारी संशय को विराम देते हुए सत्तारुढ़ गठबंधन के दोनों दलों की समन्वय समिति ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया की अगुवाई में बैठक की और तारीख तय की।

समन्वय समिति की दो घंटे तक चली बैठक के बाद सिद्धरमैया ने संवाददाताओं को बताया कि यह तारीख कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जदएस सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा के साथ परामर्श करने के बाद तय की गयी है। 

समिति ने उसी दिन गठबंधन के विधायकों को विभिन्न सरकारी बोर्डों और निगमों का अध्यक्ष नियुक्त करने का भी निर्णय लिया।

सत्तारुढ़ गठबंधन और खासकर कांग्रेस के विधायकों के बीच मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सुगबुगाहट बढ़ती जा रही थी। कुछ विधायकों ने तो विलंब पर खुलकर असंतोष प्रकट किया था।

कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार होगा।

कांग्रेस और जेडीएस ने विधानसभा चुनाव उपरांत त्रिशंकु जनादेश आने के बाद आपस में हाथ मिलाया था। मई में उनका गठबंधन सत्ता में आया। पहला मंत्रिमंडल विस्तार जून में हुआ था। दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार अक्टूबर में प्रत्याशित था लेकिन वह टल गया।

सिद्धरमैया ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार नौ दिसंबर को करने की योजना थी लेकिन उसके अगले ही दिन विधानमंडल का सत्र शुरु होने के कारण उसे स्थगित कर दिया था। अब यह कार्य 22 दिसंबर को होगा।
 

Web Title: Karnataka Cabinet expansion on December 22 jds hd kumaraswamy will may include new faces

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे