कर्नाटक उपचुनावः सीएम येदियुरप्पा ने कहा था, जीतेंगे 15 में 13 सीट, जीते 12, सरकार सेफ
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 9, 2019 01:30 PM2019-12-09T13:30:24+5:302019-12-09T13:30:24+5:30
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया कि राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 13 सीटें मिलेंगी, जबकि शेष दो सीटें कांग्रेस और जद(एस) को मिलेंगी।
लेकिन जनता ने कांग्रेस और जद(एस) को सबक सिखाया। कांग्रेस को दो सीट, लेकिन जद(एस) का खाता भी नहीं खुला। सभी दल अलग-अलग चुनाव लड़े थे। 15 सीट में से 12 सीट पर कांग्रेस को कब्जा था और तीन सीट पर जद(एस) काबिज था। दोनों दल अलग होकर चुनाव लड़े थे।
कर्नाटक में पांच दिसंबर को हुए 15 सीटों के लिए उपचुनाव हुए थे। राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा को इनमें से कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी था। येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा 15 में से कम से कम 13 सीटें जीतेगी जबकि कांग्रेस और जद(एस) को एक-एक सीट से संतोष करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अगले साढ़े तीन साल में राज्य का समग्र विकास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विपक्षी कांग्रेस और जद(एस) सुचारू रूप से प्रशासन चलाने में उनकी मदद करेंगे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और अगले विधानसभा चुनाव में कम से कम 150 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में ही रहेगी। कांग्रेस और जद(एस) के 17 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने से खाली हुई सीटों को भरने के लिए 15 सीटों पर उपचुनाव हुआ है।