कांग्रेस ने कर्नाटक के मंत्री को स्वीमिंग पूल में समय बिताने पर बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Published: April 13, 2020 02:39 PM2020-04-13T14:39:48+5:302020-04-13T14:44:18+5:30

देश में लोग कोरोना से बेहाल है। वहीं कर्नाटक के कोरोना वायरस के प्रभारी मंत्री डॉ सुधाकर स्वीमिंग पूल में समय बीता रहे थे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

karnataka bengaluru bs yeddyurappa bjp congress dk shivakumar demands dismissal minister spending time swimming pool | कांग्रेस ने कर्नाटक के मंत्री को स्वीमिंग पूल में समय बिताने पर बर्खास्त करने की मांग की

रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं। (file photo)

Highlightsयह नैतिक और नीतिगत मापदंड का विषय है। उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।सुधाकर बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे है और वह राज्य के वाररूम के प्रभारी हैं।

बेंगलुरुः कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सुधाकर पर कोविड-19 महामारी के समय स्वीमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव करने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘ जब पूरी दुनिया स्वास्थ्य संकट से गुजर रही है तब कोरोना वायरस के प्रभारी मंत्री डॉ सुधाकर स्वीमिंग पूल में समय बिताकर गैर जिम्मेदाराना बर्ताव कर रहे हैं। यह नैतिक और नीतिगत मापदंड का विषय है। उन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। ’’

सुधाकर बेंगलुरु में कोविड-19 के खिलाफ सरकारी प्रयासों की अगुवाई कर रहे है और वह राज्य के वाररूम के प्रभारी हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एक तस्वीर डाली थी जिसमें वह अपने बच्चों के साथ स्वीमिंग पूल में समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा था, ‘‘लंबे समय बाद अपने बच्चों से स्वीमिंग के लिए मिला, और उम्मीद है कि यहां भी सामाजिक मेल-जोल से दूरी बनाये रख रहा हूं।’’ सोशल मीडिया में कुछ ने उनकी आलोचना की जबकि कुछ ने इसे उनकी निजी जिंदगी बताया। 

Web Title: karnataka bengaluru bs yeddyurappa bjp congress dk shivakumar demands dismissal minister spending time swimming pool

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे