लॉकडाउन पर कपिल सिब्बल का तंज- 'एक भारत रामायण और अंताक्षरी देख रहा है, तो वहीं दूसरा घर जाने की राह'
By पल्लवी कुमारी | Published: April 1, 2020 02:21 PM2020-04-01T14:21:59+5:302020-04-01T14:21:59+5:30
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 12 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 240 की बढ़त हुई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1637 हो गई है।
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कोरोना वायरस और देश में चल रहे लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ''दो भारत हैं। एक जो घर पर है, योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। खाने के लिए लड़ रहा है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।'' भारत में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
Two India’s
— Kapil Sibal (@KapilSibal) April 1, 2020
One ( at home )
Doing yoga
Watching Ramayana
Playing Antakshari
The other ( trying to reach home )
Fighting for survival
Without food
Without shelter
Without support
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देश में 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का आठवां दिन है। 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। इस बीच पूरे देश से हजारों की संख्या में मजदूरों ने पलायन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान 24 मार्च की रात आठ बजे किया था।
भारत में 1637 कोरोना वायरस के मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 12 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 240 की बढ़त हुई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1637 हो गई है( इसमें 1466 लोगों को अभी संक्रमण है, 133 ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेटिड लोग हैं और 38 मौतें शामिल हैं।