ट्विटर पर 'भगवाधारी' हुए कमलनाथ, कहा- 'राजीव गांधी के कारण ही राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है'

By पल्लवी कुमारी | Published: August 5, 2020 02:35 AM2020-08-05T02:35:53+5:302020-08-05T02:35:53+5:30

Ram Mandir Bhoomi Poojan: अयोध्या में आज यानी 5 अगस्त को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने जा रहा है। पीएम मोदी आज अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन में हिस्सा लेने जाएंगे।

Kamal Nath's New 'Bhagwa' Look change Twitter DP says Ram mandir dream true due to Rajiv Gandhi | ट्विटर पर 'भगवाधारी' हुए कमलनाथ, कहा- 'राजीव गांधी के कारण ही राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है'

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (फोटो सोर्स-twitter/OfficeOfKNath)

Highlightsकमलनाथ ने कहा, मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है।कमलनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट में भगवा कपड़े में अपनी तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसको लेकर वो चर्चा में हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अयोध्या में आज (5 अगस्त) राममंदिर भूमि पूजन से पहले अपना ट्विटर 'भगवाधारी' कर लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर नई प्रोफाइल फोटो भी लगाई है। जिसमें भगवान हनुमान भी दिख रहे हैं। कमलनाथ ने ट्विटर का कवर फोटो भी बदला है, जिसमें वह भगवा वस्त्र में नजर आ रहे हैं। 

मंगलवार (4 अगस्त) को मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा, राजीव गांधी जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के अधिकारिक ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट

कमलनाथ ने मंगलवार को किया हनुमान चालीसा का पाठ

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन से एक दिन पहले कमलनाथ मंगलवार (4 अगस्त) को भोपाल अपने आवास पर ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया। जिसके वीडियो और फोटो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता कहा कि कमलनाथ हनुमानजी के बड़े भक्त हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा है कि वे भी मंगलवार को अपने घरों पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का निवेदन किया था। 

गुप्ता ने कहा कि जब कमलनाथ सांसद थे, तब उन्होंने कुछ साल पहले छिंदवाड़ा जिले में 101 फुट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी। 

कमलनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का किया स्वागत 

कमलनाथ ने शनिवार को कहा था, मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का स्वागत करता हूं। देशवासियों को इसकी बहुत दिनों से अपेक्षा और आकांक्षा थी। राम मंदिर का निर्माण हर भारतवासी की सहमति से हो रहा है। ये सिर्फ भारत में ही संभव है। 

कमलनाथ ने राजीव गांधी और राम मंदिर को लेकर किया ये दावा

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार (4 अगस्त) को घोषणा की कि प्रदेश कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चांदी की 11 ईंटें भेजेगी।  कमलनाथ ने भोपाल अपने सरकारी निवास पर राम दरबार सजाकर हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन करने के बाद मीडिया से कहा, हम राम मंदिर निर्माण के लिये प्रदेश की जनता की ओर से चाँदी की 11 ईंट :शिला: भेज रहे हैं। ये ईंट प्रदेश के नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से चंदा एकत्रित कर खरीदे गये हैं।

उन्होंने कहा, हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में इसकी शुरुआत की थी और वर्ष 1989 में उन्होंने इसका शिलान्यास किया था। उन्होंने दावा किया, राजीव गांधी जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है। आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। यहाँ विभिन्न भाषाएं एवं विभिन्न धर्मों के लोग रहते है। यह हमारी पहचान है।

कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना 

कमलनाथ ने कहा, हम जब भी कुछ करते है, भाजपा के पेट में दर्द पता नहीं क्यों चालू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है, उनका ठेका है? उन्होंने भाजपा धर्म की एजेंसी ली हुई है क्या? 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मैंने कुछ साल पहले छिन्दवाड़ा में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की। इसके अलावा, हमने अपनी पूर्व प्रदेश सरकार में गौशालाएँ बनवायी, ‘राम वन गमन पथ’ पथ के निर्माण की बाधाएं दूर की और महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर के विकास की योजना बनायी।

उन्होंने कहा, बस हम धर्म का उपयोग राजनीति के लिये नहीं करते हैं। हम इसे ‘इवेंट’नहीं बनाते हैं। हम सभी की सोच धार्मिक है लेकिन हम धर्म और राजनीति का गठजोड़ नहीं करते हैं। कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Web Title: Kamal Nath's New 'Bhagwa' Look change Twitter DP says Ram mandir dream true due to Rajiv Gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे