भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

By एस पी सिन्हा | Published: August 7, 2020 07:13 PM2020-08-07T19:13:30+5:302020-08-07T19:32:49+5:30

निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे. इसके बाद आज मुख्‍यमंत्री की ओर से मुकदमा दायर किया गया है.

jharkhand CM Hemant Soren filed case against BJP MP Nishikant Dubey | भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर सीएम हेमंत सोरेन ने दायर किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

निशिकांत ने हेमंत पर उस महिला की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था.

Highlights निशिकांत दुबे ने मुख्‍यमंत्री पर आरोप लगाया था, उस समय हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें. सोरेन पर महाराष्ट्र के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की एक महिला ने 7 साल पहले हेमंत सोरेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची के सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है. निशिकांत दुबे ने एक महिला को लेकर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाए थे. इसके बाद आज मुख्‍यमंत्री की ओर से मुकदमा दायर किया गया है.

इससे पहले जब निशिकांत दुबे ने मुख्‍यमंत्री पर आरोप लगाया था, उस समय हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि सांसद निशिकांत दुबे ने मुझ पर कुछ आरोप लगाए हैं. सांसद इसका जवाब आपको अगले 48 घंटे में कानूनी रूप से दिया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि देश और राज्यवासियों को 'अपने आचरण के अनुरूप' गुमराह करना बंद करें. अब इस केस की सुनवाई 22 अगस्त को होने वाली है.

यहां बता दें कि निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर महाराष्ट्र के एक पुराने मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र की एक महिला ने 7 साल पहले हेमंत सोरेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. उसे डरा-धमकाकर मामला वापस लेने के लिए बाध्य किया गया.

इतना ही नहीं, निशिकांत ने हेमंत पर उस महिला की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया था. यही नहीं सांसद दुबे ने के बारे में बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को ट्वीट कर महाराष्ट्र के गृहमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा था कि 2013 में झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर मुंबई की एक लड़की ने रेप और अपहरण का आरोप लगाया था.

एक मुख्यमंत्री पर यह आरोप लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. इसकी जांच मुंबई पुलिस को तुरंत दोबारा करना चाहिए. निशिकांत दुबे यही नहीं माने एक और ट्वीट कर हेमंत सोरेन पर केस करने वाली लड़की की हत्या झारखंड पुलिस के डीजीपी और माफिया, गुंडे के साथ मिलकर कराना चाहते हैं.

गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के गृहमंत्री को भी टैग कर आग्रह किया था कि लडकी की जान बचाने के लिए मुंबई पुलिस उसकी सुरक्षा करें और केस सीबीआई को दिया जाए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा था कि आरोप रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ समझौता क्यों किया?

तब ट्वीटर पर ही इन आरोपों के जवाब में हेमंत ने उनपर कानूनी कार्रवाई के माध्यम से जवाब देने की चेतावनी दी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर निशिकांत दुबे पर केस किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा सांसद को कहा था कि अपने आचरण के तरह गुमराह करना बंद करें. 

Web Title: jharkhand CM Hemant Soren filed case against BJP MP Nishikant Dubey

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे