17 फरवरी को भाजपा में झाविमो का विलय, बाबूलाल मरांडी ने की घोषणा, जानिए कारण

By भाषा | Published: February 11, 2020 05:03 PM2020-02-11T17:03:14+5:302020-02-11T17:11:22+5:30

झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Jahwimo merged with BJP on February 17, Babulal Marandi announced, know the reason | 17 फरवरी को भाजपा में झाविमो का विलय, बाबूलाल मरांडी ने की घोषणा, जानिए कारण

झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। यादव और तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।

Highlightsकेंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों--प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी।झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

बाबूलाल मरांडी की अगुवाई वाले झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (झाविमो) ने मंगलवार को 17 फरवरी को भाजपा में विलय करने के अपने निर्णय की घोषणा की।

झाविमो के अध्यक्ष मरांडी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की केंद्रीय समिति ने पार्टी के भाजपा में विलय को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा 17 फरवरी को यहां प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे।

मरांडी ने यह भी कहा कि केंद्रीय समिति ने पार्टी विधायकों--प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के निष्कासन को भी मंजूरी दे दी। झाविमो ने पिछले सप्ताह यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। उससे कुछ पहले ही यादव ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की थी।

यादव एक ही पखवाड़े में झाविमो से निकाले जाने वाले दूसरे पार्टी विधायक थे। उससे पहले तिर्की को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निकाल दिया गया था। झाविमो ने विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीती थीं। यादव और तिर्की के अलावा स्वयं मरांडी भी चुनाव जीते थे।

English summary :
Babulal Marandi-led Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) on Tuesday announced its decision to merge with the BJP on 17 February.


Web Title: Jahwimo merged with BJP on February 17, Babulal Marandi announced, know the reason

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे