कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था को 'अनर्थव्यवस्था' में कर रही है परिवर्तित

By सुमित राय | Published: August 13, 2020 05:36 AM2020-08-13T05:36:21+5:302020-08-13T05:36:21+5:30

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को 'अनर्थव्यवस्था' में परिवर्तित कर रही हैं।

India in ''economic crisis'' due to govt policies, alleges Congress | कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल, कहा- अर्थव्यवस्था को 'अनर्थव्यवस्था' में कर रही है परिवर्तित

कांग्रेस ने ट्वीट कर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकांग्रेस ने आर्थिक संकट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।कांग्रेस ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित हो रही है।

नई दिल्ली।कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी के बीच आर्थिक संकट को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट किए और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था अब ‘अनर्थव्यवस्था’ में परिवर्तित हो रही है।

कांग्रेस ने कहा, "भाजपा सरकार ने पांच हजार अरब डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के वादे को भी जुमला साबित कर दिया है। भारत की जीडीपी में गिरावट लगातार जारी है। भाजपा सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था को अनर्थव्यवस्था में परिवर्तित कर रही हैं।"

उसने दावा किया, "नोटबंदी से लॉकडाउन तक ग्रामीण भारत ही भाजपा सरकार की नासमझ नीतियों का शिकार बना और इसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। आज ग्रामीण भारत अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है।"

 

कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया, "भाजपा सरकार कोरोना की दस्तक के समय तो चेती नहीं, फिर आनन-फानन में बिना किसी योजना के पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया। अनियोजित लॉकडाउन का परिणाम- 78 प्रतिशत ग्रामीण भारतीयों को काम के लिए तरसते देखा गया।"

कांग्रेस ने अगले ट्वीट में कहा, "भाजपा सरकार द्वारा देश में बिना योजना के थोपे गए लॉकडाउन का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण भारत के लोगों को आर्थिक कठिनाईयों, पैसे उधार लेने और बहुमूल्य वस्तु या अपनी जमीन बेचने को मजबूर होना पड़ा। सरकार की तरफ से कोई राहत प्रदान नहीं की गई।"

Web Title: India in ''economic crisis'' due to govt policies, alleges Congress

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे