ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BJPKilledManoj, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया कार्यकर्ता की हत्या का आरोप

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 24, 2018 01:11 PM2018-10-24T13:11:51+5:302018-10-24T13:34:39+5:30

डॉक्टर धनंजय कुमार लिखते हैं- 'भारतीय जनता पार्टी आपराधिक विचारा वाली पार्टी है।'

hashtag BJP Killed Manoj trend on twitter, congress blames bjp for the murder of party worker | ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BJPKilledManoj, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया कार्यकर्ता की हत्या का आरोप

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BJPKilledManoj, कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया कार्यकर्ता की हत्या का आरोप

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर: इस समय ट्विटर पर एक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। #BJPKilledManoj से ट्विटर पर लोग लगातार ट्वीट कर रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे की हत्या के बाद इस हैशटैग को कांग्रेस ने शुरू किया है। कांग्रेस के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से मनोज का फेसबुक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है- 'ये वो फेसबुक पोस्ट हैं, जिसकी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की गई है। उन पर हमला करना वाला सुनील दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य है। मनोज की फैमिली को सपोर्ट करने के लिए साथ आएं।'


कांग्रेस की तरफ से चलाए गए इस हैशटैग के साथ लोगों ने ट्विटर पर अपनी राय रखी है। मनमोहन सिंह नाम के एक यूजर लिखते हैं- 'अगर बीजेपी को लगता है कि वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डरा देंगे तो उन्हें गलत लगता है।'


हिसाबा लिखती हैं- 'मनोज दुबे, जिनकी हत्या बीजेपी गुंडों ने की थी। वो अपने परिवार में एकमात्र कमाई का जरिया था। वो अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। आइए उनके परिवार के साथ मिलकर खड़े हो और हर तरह से उनकी मदद करें।'


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चाह्वण ने भी ट्विटर पर लिखा है- 'ये लोकतंत्र की हत्या है।'


डॉक्टर धनंजय कुमार लिखते हैं- 'भारतीय जनता पार्टी आपराधिक विचारा वाली पार्टी है।'


पूरा मामला जानिए:

रविवार (22 अक्टूबर) को मुंबई के घाटकोपर इलाके के असल्फा मेट्रो स्टेशन के पास दो अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे पर चाकू से हमला किया था। मनोज पर ये हमला सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट को लेकर हुआ था। हमला के तुरंते बाद पुलिस दुबे को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण  ने हमलावरों का ताल्लुक भाजपा से होने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर आरोप लगाते हुए उन्होंने हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Web Title: hashtag BJP Killed Manoj trend on twitter, congress blames bjp for the murder of party worker

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे