गुजरात निकाय चुनावः पीएम मोदी बोले-शुक्रिया गुजरात, विकास पर भरोसा दिखाया, जानें अमित शाह ने क्या कहा...

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 23, 2021 08:48 PM2021-02-23T20:48:16+5:302021-02-23T20:49:25+5:30

Gujarat Municipal Election Results 2021  अहमदाबाद में कुल 192 सीटों, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, वड़ोदरा में 76, और सूरत में 120 सीटों पर 21 फरवरी को मतदान हुआ था।

Gujarat Municipal Election Results 2021 PM Narendra Modi Thank you BJP yet again development & good governance | गुजरात निकाय चुनावः पीएम मोदी बोले-शुक्रिया गुजरात, विकास पर भरोसा दिखाया, जानें अमित शाह ने क्या कहा...

पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरे गुजरात में आज की जीत अति विशेष है। (file photo)

Highlightsराज्य के छह नगर निगमों के लिए मतदान 21 फरवरी को हुआ था।कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है।आप ने छहों नगर निगमों में कुल 470 उम्मीदवार उतारे थे।

Gujarat Municipal Election Results 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात जनता को शुक्रिया अदा किया। भाजपा ने छह नगर निगम पर फिर से कब्जा कर लिया है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि शुक्रिया गुजरात! राज्यभर में नगर निगम के चुनाव परिणाम विकास एवं सुशासन की राजनीति में लोगों के अटूट विश्वास को प्रदर्शित करते हैं। बीजेपी पर फिर से भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभारी हूं।

गुजरात की सेवा करना हमेशा सम्मान की बात रही। पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरे गुजरात में आज की जीत अति विशेष है। दो दशकों से अधिक समय से राज्य की सेवा करने वाली पार्टी के लिये ऐसी जीत हासिल करना उल्लेखनीय है।’

उन्होंने गुजरात प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जो लोगों तक पहुंचे और राज्य के लिये पार्टी की सोच के बारे उन्हें बताया । प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात सरकार की लोकोन्मुखी नीतियों ने सम्पूर्ण राज्य पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों खास तौर पर गुजरात के युवाओं का समर्थन प्रसन्नता देने वाला है। राज्य के छह नगर निगमों के लिए 576 सीटों के लिये मतदान 21 फरवरी को हुआ था। कांग्रेस ने अब तक घोषित चुनाव परिणामों में 43 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, राज्य में नगर निकाय चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी (आप) ने अब तक 23 सीटों पर जीत हासिल की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने लगभग 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं। कांग्रेस को इस चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने गुजरात भर में केवल 44 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने अकेले भावनगर निगम में 44 सीटें हासिल कीं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव परिणामों को लेकर मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। रुपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के लोगों ने राजनीतिक विश्लेषकों को एक विषय उपलब्ध कराया है, जो इस बारे में अध्ययन कर सकते हैं कि सत्ता विरोधी लहर का सिद्धांत राज्य (गुजरात) में किस तरह से मायने नहीं रखता है।’’ रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में करीब 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Web Title: Gujarat Municipal Election Results 2021 PM Narendra Modi Thank you BJP yet again development & good governance

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे