गुजरात निगम चुनाव: सभी 6 निगमों पर भाजपा को बढ़त, अहमदाबाद में 90 और सूरत के 60 सीट पर आगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 23, 2021 02:44 PM2021-02-23T14:44:58+5:302021-02-23T14:49:04+5:30

Gujarat municipal election results 2021: अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर में भाजपा की बढ़त जारी है। सूरत में कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) से पीछे है।

Gujarat municipal election results 2021 BJP leads all 6 corporations 90 seats Ahmedabad and 60 seats in Surat | गुजरात निगम चुनाव: सभी 6 निगमों पर भाजपा को बढ़त, अहमदाबाद में 90 और सूरत के 60 सीट पर आगे

बीजेपी ने अहमदाबाद में 24 सीटें जीतीं, 82 पर बढ़त बनाई है।  (file photo)

Highlightsराज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1.14 करोड़ मतदाता हैं।60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं शामिल हैं।  11,121 चुनाव बूथ में से 2,255 संवेदनशील तथा 1,188 को अत्यंत संवेदनशील घोषित किया गया है।

Gujarat municipal election 2021: गुजरात नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई साल से भाजपा ने छह नगर निगम पर कब्जा किया है। 

छह नगर निगमों के चुनाव के लिए जारी मतगणना में कुल 576 सीटों में से अब तक 40 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को इस बारे में बताया। एसईसी ने बताया कि कांग्रेस ने अब तक नौ सीटें जीती हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने सूरत में 8 सीटें जीत ली हैं। बसपा ने जामनगर में अपना खाता खोल लिया है। तीन सीट पर कब्जा किया है। बीजेपी ने अहमदाबाद में 24 सीटें जीतीं, 82 पर बढ़त बनाई है।  अहमदाबाद में 192 सीट हैं। 

कांग्रेस 16 सीटों पर आगे

कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी पैनल ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है, नवरंगपुरा, नवा वडाज, सायजपुर बोघा, वस्त्राल और खोखरा। वडोदरा में कुल 36 सीटों में से भाजपा 29 पर आगे है और कांग्रेस को सात सीटों पर बढ़त है।

प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं। छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार भी मैदान में हैं। चुनाव लड़ने वालों में भाजपा से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था

छह नगर निगमों - अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर के 144 वार्डों की 576 सीट के लिए रविवार को मतदान हुआ था। भाजपा का लंबे समय से इन नगर निगमों में शासन है। मतों की गिनती मंगलवार सुबह नौ बजे शुरू हुई।

एसईसी ने कहा कि तीन दौर की गणना के बाद अब तक 40 सीटें जीतकर भाजपा बढ़त बनाये हुए है। भाजपा ने अब तक अहमदाबाद में पांच, राजकोट में आठ, सूरत में चार, वडोदरा में नौ और जामनगर एवं भावनगर में सात-सात सीटें जीती हैं।

कांग्रेस ने अब तक वडोदरा में सात और भावनगर तथा जामनगर में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। रविवार को हुए छह नगर निगमों के चुनाव में औसतन 46.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

Web Title: Gujarat municipal election results 2021 BJP leads all 6 corporations 90 seats Ahmedabad and 60 seats in Surat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे