किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है, पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैंः प्रियंका

By भाषा | Published: October 11, 2019 12:59 PM2019-10-11T12:59:08+5:302019-10-11T12:59:08+5:30

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल किया, '' भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा? ''

Farmers are being put in jail, people are being fired, people associated with PMC Bank are screaming: Priyanka | किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है, पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैंः प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Highlightsकिसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी कर रही है सरकार: प्रियंका।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है। 

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज बट्टे खाते में डालने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है, लेकिन किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी की जा रही है।

उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पीएमसी बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं। '' प्रियंका ने सवाल किया, '' भाजपा सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा? ''

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक ने 76,600 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डाल दिया है। 

Web Title: Farmers are being put in jail, people are being fired, people associated with PMC Bank are screaming: Priyanka

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे