पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक, कहा-लोकतंत्र पर कुठाराघात, कांग्रेस ने बोला हमला

By भाषा | Published: October 16, 2020 02:23 PM2020-10-16T14:23:24+5:302020-10-16T14:23:24+5:30

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पेज के होने की जांच की जा रही है। मीरा कुमार का फेसबुक पर आधिकारिक पेज एक दिन पहले ब्लॉक हो गया था।

Facebook India Modi Govt bjp congress meira kumar randeep singh surjewala subservient to its agenda | पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार का फेसबुक पेज ब्लॉक, कहा-लोकतंत्र पर कुठाराघात, कांग्रेस ने बोला हमला

सत्ता के करीबी लोगों के घृणा फैलाने वाले पोस्ट से निपटने में असफल रहने के कारण विवादों में है। (file photo)

Highlightsविपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए घटिया रणनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है।कुमार ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि पेज को ब्लॉक करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है।बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फेसबुक मेरे पेज को ब्लॉक करता है!

नई दिल्लीः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मीरा कुमार का फेसबुक पेज गुरुवार को ब्लॉक हो गया। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि घटिया राजनीति हो रही है। 

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इसे बिहार चुनाव से जोड़ दिया। सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा है, "हमने देखा है कि फेसबुक इंडिया के नेतृत्व ने मोदी सरकार के एजेंडे के अधीन कैसे समझौता किया था। अब पूर्व स्पीकर और कांग्रेस के एक प्रमुख नेता के अकाउंट को ब्लॉक करने से साबित होता है कि विपक्षी नेताओं की आवाज को दबाने के लिए घटिया रणनीति का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पेज के होने की जांच की जा रही है। मीरा कुमार का फेसबुक पर आधिकारिक पेज एक दिन पहले ब्लॉक हो गया था। हालांकि बाद में पेज अनब्लॉक भी हो गया था। फेसबुक का यह स्पष्टीकरण इसी बारे में आया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने मीरा कुमार के फेसबुक पेज को बहाल कर दिया है, जो ब्लॉक हो गया था। उन्हें हुई असुविधा के लिये हमें खेद है और हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं।’’

कुमार ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि पेज को ब्लॉक करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘फेसबुक पेज ब्लॉक किया गया! आखिर क्यों? लोकतंत्र पर आघात! ये महज संयोग नहीं हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले फेसबुक मेरे पेज को ब्लॉक करता है!’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि बहुत विरोध के बाद फेसबुक पेज अनब्लॉक हो गया। उल्लेखनीय है कि फेसबुक पिछले कई महीनों से राजनीतिक झुकाव और कथित रूप से सत्ता के करीबी लोगों के घृणा फैलाने वाले पोस्ट से निपटने में असफल रहने के कारण विवादों में है।

Web Title: Facebook India Modi Govt bjp congress meira kumar randeep singh surjewala subservient to its agenda

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे