भाजपा विधायक का विवादित बयान, कार्यकर्ता अब जम्मू कश्मीर की गोरी लड़की से कर सकते हैं शादी

By भाषा | Published: August 8, 2019 05:43 AM2019-08-08T05:43:27+5:302019-08-08T05:43:27+5:30

उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि अब पार्टी के कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर जा सकते हैं और वहां की ‘गोरी’ लड़कियों से शादी कर सकते हैं।

Disputed statement of BJP MLA, workers can now marry white girl of Jammu and Kashmir | भाजपा विधायक का विवादित बयान, कार्यकर्ता अब जम्मू कश्मीर की गोरी लड़की से कर सकते हैं शादी

भाजपा विधायक का विवादित बयान, कार्यकर्ता अब जम्मू कश्मीर की गोरी लड़की से कर सकते हैं शादी

Highlightsसैनी ने कहा, ‘‘ हिन्दू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं को फैसले से खुश होना चाहिएभाजपा विधायक ने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर की लड़की राज्य से बाहर शादी कर लेती है तो उसके स्थायी निवास के दर्ज से उसे वंचित कर दिया जाता था ।

 अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के एक दिन बाद, उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि अब पार्टी के कार्यकर्ता जम्मू कश्मीर जा सकते हैं और वहां की ‘गोरी’ लड़कियों से शादी कर सकते हैं।

खतौली से विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा, ‘‘ मोदीजी ने हमारा सपना पूरा कर दिया है। समूचा देश खुश है। मैंने एक हकीमजी को फोन कर जम्मू कश्मीर में जमीन खरीदने में मदद करने के लिए कहा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सभी उत्सुक कार्यकर्ता अब जम्मू कश्मीर जा सकते हैं और वहां की गोरी लड़की से शादी कर सकते हैं।

हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं है।’’ सैनी ने कहा, ‘‘ हिन्दू और मुस्लिम कार्यकर्ताओं को फैसले से खुश होना चाहिए और जम्मू कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी करनी चाहिए।’’ भाजपा विधायक ने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर की लड़की राज्य से बाहर शादी कर लेती है तो उसके स्थायी निवास के दर्ज से उसे वंचित कर दिया जाता था । यह उसपर अत्याचार था। 

Web Title: Disputed statement of BJP MLA, workers can now marry white girl of Jammu and Kashmir

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे