बिना नीतीश के बीजेपी का 2019 में जीतना मुश्किल, ये 2014 का आम चुनाव नहीं है: JDU नेता संजय सिंह

By कोमल बड़ोदेकर | Published: June 25, 2018 12:18 PM2018-06-25T12:18:22+5:302018-06-25T15:06:18+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपनी बयानबाजी को लेकर सक्रीय हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटे ने भारतीय जनता पार्टी को दो टूक कहा है कि ये 2014 का आम चुनाव नहीं है।

difference between 2014 & 2019 lok sabha elections BJP nitish kumar JDU sanjay singh | बिना नीतीश के बीजेपी का 2019 में जीतना मुश्किल, ये 2014 का आम चुनाव नहीं है: JDU नेता संजय सिंह

बिना नीतीश के बीजेपी का 2019 में जीतना मुश्किल, ये 2014 का आम चुनाव नहीं है: JDU नेता संजय सिंह

पटना, 25 जून। लोकसभा चुनाव 2019 के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां अपनी बयानबाजी को लेकर सक्रीय हो गई हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटे ने भारतीय जनता पार्टी को दो टूक कहा है कि ये 2014 का आम चुनाव नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में काफी फर्क है, अगर बीजेपी को गठबंधन की जरूरत नहीं है तो वो बिहार में अकेले चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: बिहार: '2014 में जीती सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP', जदयू ने दी चुनौती  

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा है कि, अगर बीजेपी को हमारी जरूरत नहीं है तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वो बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ सकती है, लेकिन ये 2014 के चुनाव नहीं है। इसमें जमीन-आसमान का अंतर है।



उन्होंने कहा कि, बीजेपी को ये बहुत अच्छे से पता है कि बिना नीतीश कुमार के उनकी (बीजेपी) नैया पार नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा कि बिना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मदद के बिना बीजेपी इस चुनाव में नहीं जीत पाएगी।

यह भी पढ़ें: बिहार: 2019 के आम चुनाव में नीतीश कुमार ही होंगे NDA का चेहरा, पार्टी ने किया ऐलान

लोकसभा में बिहार से बीजेपी के 22 सांसद हैं। इसके अलावा , राजग की सहयोगी लोजपा और रालोसपा के पास क्रमश : छह और तीन सांसद हैं। नीतीश की अगुवाई वाले जदयू ने 2014 का लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था और उसे सिर्फ दो सीटें नसीब हुई थीं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: difference between 2014 & 2019 lok sabha elections BJP nitish kumar JDU sanjay singh

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे