देवेंद्र फडणवीस RSS से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंंत्री बनने तक, ऐसे पूरा किया है सफर

By भारती द्विवेदी | Published: July 22, 2018 09:00 AM2018-07-22T09:00:43+5:302018-07-22T09:26:29+5:30

देवेंद्र भी राजनीति में कॉलेज के दिनों से सक्रिय हुए। कॉलेज के दिनों में वो एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे, फिर वो नागपुर के त्रिकोनी पार्क स्थित आरएसएस शाखा से जुड़े। 

Devendra Fadnavis Birthday Knon him From RSS to Maharasthra CM | देवेंद्र फडणवीस RSS से लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंंत्री बनने तक, ऐसे पूरा किया है सफर

Maharashtra CM Devendra Fadnavis Birthday today

नई दिल्ली, 22 जुलाई: देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। 47 साल की उम्र में ही उन्होंने राजनीति में अच्छा-खास मुकाम हासिल कर लिया है। शरद पावर के बाद वो सबसे कम उम्र में राज्य मुख्यमंत्री बने।फिलहाल वो राज्य के मुख्यमंत्री होने के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें राजनीति अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता गंगाधर राव राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) और जनसंघ से डुड़े थे। साथ ही राज्य विधान परिषद के सदस्य भी थे। देवेंद्र का जन्म 22 जुलाई 1970 को हुआ था। तो उनके जन्मदिन के मौके पर आइए उनके जीवन के रोचक पहलू से आपको रूबरू करवाते हैं।

राजनीतिक करियर

देवेंद्र भी राजनीति में कॉलेज के दिनों से सक्रिय हुए। कॉलेज के दिनों में वो एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे, फिर वो नागपुर के त्रिकोनी पार्क स्थित आरएसएस शाखा से जुड़े। मात्र 21 साल में वो नागपुर के नगर निगम के नगरसेवक नियुक्त किया गया थे। साल 1997 में मात्र 27 साल की उम्र में वो मेयर बने और बतौर मेयर अपने दो पारी पूरी की। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के उनके पिता गंगाधर राव को अपना गुरु मानते हैं।

अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में की थी। उस समय वो बीजेवाईएम के वार्ड अध्यक्ष थे फिर उन्हें नागपुर शहर के अध्यक्ष बने। साल 1994 में वो राज्य उपाध्यक्ष थे। 1997-2001 के बीच वो उन्होंने महापौर की भूमिका निभाई है। साल 1999 में वो नागपुर से विधायक बने। फिर 2001 में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

परिवार

साल 2006 में देवेंद्र फडनवीस ने अमृता रानाडे से शादी की। इनदोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडनवीस है। अमृता रानाडे नागपुर के एक्सिस बैंक में एसोसिएट उपाध्यक्ष हैं। रानाडे एक गैर राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता पिता नागपुर में डॉक्टर हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

English summary :
Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Birthday is today. Maharashtra CM Devendra Fadnavis has achieved a lot in his political career at the very early age. On Devendra Fadnavis Birthday Special know about his life and his journey form RSS member to Maharashtra Chief Minister.


Web Title: Devendra Fadnavis Birthday Knon him From RSS to Maharasthra CM

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे