दिल्ली हिंसाः रामदास अठावले बोले, कांग्रेस और आप का हाथ, CAA के खिलाफ मुस्लिम लोगों को भड़काया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 28, 2020 05:21 PM2020-02-28T17:21:59+5:302020-02-28T17:21:59+5:30

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस और आप पर हमला बोला है। दिल्ली हिंसा के लिए ये दल जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत दिनों से लोगों को भड़काने का काम किया है। CAA कानून पास होने के बाद मुस्लिम लोगों को भड़काकर इन्होंने बहुत ग़लत काम किया है।

Delhi violence: Ramdas Athawale said, Congress and AAP responsible, inciting Muslim people against CAA | दिल्ली हिंसाः रामदास अठावले बोले, कांग्रेस और आप का हाथ, CAA के खिलाफ मुस्लिम लोगों को भड़काया

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस और आप पर हमला बोला है।

Highlights दिल्ली हिंसा के पीछे कांग्रेस पार्टी और AAP पार्टी का हाथ हो सकता है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत दिनों से लोगों को भड़काने का काम किया है।

दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में शुक्रवार को चार और लोगों की मौत के साथ सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुरुवार तक मृतकों की संख्या 38 थी।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस और आप पर हमला बोला है। दिल्ली हिंसा के लिए ये दल जिम्मेदार है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत दिनों से लोगों को भड़काने का काम किया है। CAA कानून पास होने के बाद मुस्लिम लोगों को भड़काकर इन्होंने बहुत ग़लत काम किया है। दिल्ली हिंसा के पीछे कांग्रेस पार्टी और AAP पार्टी का हाथ हो सकता है। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

अब तक गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 38, लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में तीन और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार से शांति बहाली के लिए सैंकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों के लगभग सात हजार जवानों की तैनाती की गई है। सांप्रदायिक दंगों में ढाई सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। दंगा प्रभावित मुख्य क्षेत्रों में जाफराबाद, मौजपुर, चाँद बाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं।

Web Title: Delhi violence: Ramdas Athawale said, Congress and AAP responsible, inciting Muslim people against CAA

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे