Delhi Election: गांधी परिवार ने किया मतदान, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ने डाला वोट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 8, 2020 12:21 PM2020-02-08T12:21:45+5:302020-02-08T13:01:56+5:30
सोनिया गांधी ने निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह बीमार चल रहीं थी और इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मतदान के लिए जाते वक्त उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। वह बीमार चल रहीं थी और इसी हफ्ते उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। मतदान के लिए जाते वक्त उनके साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया।
सोनिया पिछले दिनों अस्वस्थ हो गई थीं और कुछ दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में उनका उपचार चला था। राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद सोनिया ने लोगों से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।
प्रियंका ने कहा, ‘‘सभी लोग घरों से बाहर निकलिए और मतदान कीजिए। आलसी मत बनिए।’’ गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है। मतगणना 11 फरवरी को होगी।
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस और राजद में गठबंधन है। कांग्रेस 66 सीट पर और राष्ट्रीय जनता दल 4 सीट पर मैदान में है। कांग्रेस के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो और चुनाव प्रचार किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी चुनाव प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
Delhi: Congress Interim President Sonia Gandhi has cast her vote at Nirman Bhawan in New Delhi assembly constituency. She was accompanied by Priyanka Gandhi Vadra who will cast her vote at booth no.114 & 116 at Lodhi Estate. #DelhiElectionshttps://t.co/oYfsfFftehpic.twitter.com/VJMO7P7CjO
— ANI (@ANI) February 8, 2020