राजनाथ सिंह के लिए खुद के बेटे की तरह हैं बृजेंद्र कुमार, पढ़ा-लिखा कर बनाया डॉक्टर, शादी में पहुंचकर दिया आशीर्वाद

By अमित कुमार | Published: February 27, 2021 08:06 PM2021-02-27T20:06:57+5:302021-02-27T20:35:48+5:30

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक शादी में नजर आए। यह शादी किसी और की नहीं बल्कि उनके गोद लिए हुए बेटे बृजेंद्र कुमार की थी।

Defence Min Rajnath Singh attended marriage function of Dr Brijendra tweet picture | राजनाथ सिंह के लिए खुद के बेटे की तरह हैं बृजेंद्र कुमार, पढ़ा-लिखा कर बनाया डॉक्टर, शादी में पहुंचकर दिया आशीर्वाद

राजनाथ सिंह ने शेयर की तस्वीर। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsबृजेंद्र कुमार को डॉक्टर बनाने में राजनाथ सिंह का बहुत बड़ा हाथ रहा है। राजनाथ सिंह ने बचपन से ही बृजेंद्र कुमार की सारी पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी उठा ली थी। बृजेंद्र कुमार के पिता स्व. जगन्नाथ के निधन के बाद राजनाथ सिंह ने उनकी हर तरह से मदद की थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर एक शादी को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। साल 2002 में जब राजनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने सैदपुर नगर के वार्ड 11 मदारीपुर की अनुसूचित जाति की सुशीला देवी के प्रतिभाशाली बेटे बृजेंद्र कुमार को गोद लिया था। राजनाथ सिंह ने यह फैसला उस बच्चे की बेहतर भविष्य के लिए लिया था। 

बृजेंद्र कुमार के पिता स्व. जगन्नाथ का बचपन में ही निधन हो गया था। साल 2000 में बिजेंद्र ने 8वीं कक्षा में टॉप किया था। इसके बाद से राजनाथ सिंह ने बृजेंद्र की हर तरह से मदद की। उन्होंने एक पिता की तरह बृजेंद्र की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाया। शनिवार को राजनाथ सिंह विजेंद्र के विवाह में पिता की कमी को पूरा करने के लिए पहुंचे। राजनाथ सिंह को शादी में देखकर बृजेंद्र कुमार के परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। वहीं राजनाथ सिंह भी इस शादी में आकर बेहद खुश नजर आ रहे थे। 

राजनाथ सिंह ने शादी समारोह की तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने लिखा कि जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी मैंने उठायी थी। वह बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर बना। आज उसी डा. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएं दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है। 

Web Title: Defence Min Rajnath Singh attended marriage function of Dr Brijendra tweet picture

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे