CWC: राहुल गांधी ने नहीं कही 'बीजेपी से सांठगांठ' की बात! कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट हटाया

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2020 14:03 IST2020-08-24T09:43:36+5:302020-08-24T14:03:15+5:30

cwc live update congress working committee meeting ki taja khabar final key points of meeting hindi | CWC: राहुल गांधी ने नहीं कही 'बीजेपी से सांठगांठ' की बात! कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट हटाया

CWC Update: किसके हाथों में जाएगी कांग्रेस की कमान? (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेतृत्व के भविष्य को लेकर आज सभी की नजरें कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर रही जहां राहुल गांधी के एक बयान पर खूब हंगामे की खबरें आई। हालांकि, बाद में कांग्रेस की ओर से सफाई दी गई कि जिस बयान को लेकर इतनी चर्चा हुई वैसी कोई बात राहुल गांधी ने कही ही नहीं थी।

दरअसल, राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताई। सूत्रों के हवाले से ये बात आई कि CWC में राहुल ने इस चिट्ठी की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया। यही नहीं, उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि ये बीजेपी से सांठगांठ का नतीजा है। इसके बाद कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं की नाराजगी की बात सामने आई।

हालांकि, बाद में कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सफाई दी कि राहुल ने बीजेपी से सांठगांठ जैसी कोई बात किसी के लिए नहीं कही थी। इसके बाद कपिल सिब्बल ने भी अपना नाराजगी भरा ट्वीट डिलीट कर दिया और कहा कि राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर उनसे बात कर ये साफ किया कि उन्होंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया।   

इससे पहले सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने का प्रस्ताव बैठक में रखा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हालांकि उन्हें पद पर बने रहने की गुजारिश की।

बहरहाल, प्रियंका गांधी को क्या कांग्रेस की कमान दी जानी चाहिए। इसे लेकर भी चर्चा जारी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार राहुल और प्रियंका दोनों ही अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। दरअसल, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की असफलता की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। 

24 Aug, 20 : 02:02 PM

कपिल सिब्बल ने अपना ट्वीट हटाया

कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा- 'राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से बताया कि उन्होंने वो बातें (बीजेपी से सांठगांठ) कभी नहीं कही जिसके लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया। इसलिए मैं अपना ट्वीट वापस लेता हूं।'

24 Aug, 20 : 01:47 PM

बीजेपी से सांठगांठ के बयान पर कांग्रेस की ओर से आई सफाई

राहुल गांधी का बीजेपी से सांठगांठ का बयान मीडिया में चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने CWC बैठक में चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को लेकर ये बात कही। अब कांग्रेस की सफाई आई है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा- 'राहुल गांधी ने बीजेपी से सांठगांठ जैसी कोई बात नहीं कही है। कृपया गलत मीडिया और सूचना पर ध्यान नहीं है। लेकिन हां हम सभी को साथ मिलकर एक दूसरे को चोट पहुंचाने की बजाए मोदी के शासन से लड़ने की जरूरत है।'

24 Aug, 20 : 01:41 PM

दिव्या स्पंदना का कपिल सिब्बल के ट्वीट पर जवाब

कपिल सिब्बल के ट्वीट पर दिव्या स्पंदना ने कहा- उन्होंने सिर्फ चिट्ठी ही लीक नहीं की बल्कि CWC बैठक के हर मिनट की बातचीत को भी लीक कर रहे हैं।

24 Aug, 20 : 12:59 PM

कपिल सिब्बल की नाराजगी

राहुल गांधी के चिट्ठी को लेकर बीजेपी से सांठगांठ के आरोप पर कपिल सिब्बल ने  नाराजगी जताई है। सूत्रों के अनुसार कपिल सिब्बल ने कहा कि उन्होंने 30 सालों में कभी बीजेपी के पक्ष में बात नहीं की।

24 Aug, 20 : 12:19 PM

CWC बैठक में राहुल गांधी नाराज

CWC बैठक में राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी। साथ ही कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान में सियासी संकट का सामना कर रही थी।

24 Aug, 20 : 11:54 AM

सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की

CWC में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की  है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पद पर बने रहने का उनसे आग्रह किया है।

24 Aug, 20 : 11:22 AM

CWC की बैठक शुरू


कांग्रेस कार्य समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुरू हो गई है। इसमें मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित कई कांग्रेसी नेता हिस्सा ले रहे हैं।



 

24 Aug, 20 : 10:53 AM

कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं नारेबाजी

दिल्ली: AICC कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़, लगा रहे हैं नारे। वे नारे लगा रहे हैं कि कांग्रेस के अध्यक्ष गांधी परिवार से होने चाहिए। कांग्रस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा- 'हम चाहते हैं कि पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार से ही हो। अगर किसी बाहरी को अध्यक्ष बनाया गया तो पार्टी बर्बाद हो जाएगी और टूट जाएगी।'



 

24 Aug, 20 : 10:15 AM

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का राहुल गांधी को समर्थन

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अपना समर्थन राहुल गांधी के लिए जताया है। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर बदलाव होता है तो राहुल गांधी को अगला अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।



 

24 Aug, 20 : 10:00 AM

क्या राहुल गांधी या प्रियंका को मिलेगी कमान?

कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर चल रही चर्चा के बीच सोमवार (24 अगस्त) को होने वाली पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से पहले अलग-अलग स्वर उभरने लगे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद को फिर से स्वीकर नहीं करने के अपने फैसले पर टिके हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें

24 Aug, 20 : 09:59 AM

CWC की बैठक

आज CWC की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिन में 11 बजे से शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं से नया अध्यक्ष ढूंढने को कहा है। इससे पहले पार्टी के कई नेताओं ने चिट्ठी ल‍िखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।

English summary :
Congress Working Committee (CWC) Live Update Meeting regarding the future of the Congress leadership. The issue of the letter written by many Congress leaders to Sonia Gandhi will be discussed in the CWC today. There is speculation that Sonia Gandhi will resign from the post of interim president.


Web Title: cwc live update congress working committee meeting ki taja khabar final key points of meeting hindi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे