Coronavirus lockdown in India: भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, जन्मदिन पर लोगों को किया एकत्रित, मुफ्त राशन बांटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 7, 2020 02:44 PM2020-04-07T14:44:18+5:302020-04-07T14:44:18+5:30

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दादाराव केछे पर आरोप है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से मुफ्त राशन लेने के लिए आवास पर एकत्रित होने के लिए कहा था।

Coronavirus lockdown India case registered BJP MLA people collected birthday free ration distributed | Coronavirus lockdown in India: भाजपा विधायक पर मामला दर्ज, जन्मदिन पर लोगों को किया एकत्रित, मुफ्त राशन बांटा

भाजपा विधायक ने उन्हें रविवार को सुबह नौ बजे अपने आवास के बाहर इकट्ठा होने को कहा था। (file photo)

Highlightsपुलिस निरीक्षक संपत चव्हाण ने कहा कि केछे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया।वर्धा जिले के अरवी से भाजपा विधायक ने कथित तौर पर घोषणा की थी कि वह अपने जन्मदिन पर गरीबों और मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने जा रहे हैं।

वर्धाः महाराष्ट्र में भाजपा विधायक दादाराव केछे के खिलाफ कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू लॉकडाउन से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने जन्मदिन पर लोगों से मुफ्त राशन लेने के लिए आवास पर एकत्रित होने के लिए कहा था।

यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस निरीक्षक संपत चव्हाण ने कहा कि केछे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 के तहत मामला रविवार देर रात दर्ज किया गया। वर्धा जिले के अरवी से भाजपा विधायक ने कथित तौर पर घोषणा की थी कि वह अपने जन्मदिन पर गरीबों और मजदूरों को मुफ्त राशन वितरित करने जा रहे हैं।

भाजपा विधायक ने उन्हें रविवार को सुबह नौ बजे अपने आवास के बाहर इकट्ठा होने को कहा था। उनकी अपील पर अरवी शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग सामाजिक मेलजोल से दूर रहने के नियमों और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए एकत्र हो गए।

कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। अधिकारियों ने कहा कि जिला कलेक्टर विवेक भीमानवार ने तुरंत इकट्ठे लोगों को तितर-बितर करने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने पाया कि विधायक ने इस तरह लोगों को जुटाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली और इस तरह कोविड-19 के प्रसार पर रोक के लिए लागू नियमों का उल्लंघन किया।

प्रशासन ने विधायक को नोटिस दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी ने चव्हाण ने कहा, ‘‘जिला प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद हमने मामला दर्ज किया। हमने अपनी जांच शुरू करके गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं।" केछे ने आरोपों से इनकार किया और इसे उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास करार दिया। 

Web Title: Coronavirus lockdown India case registered BJP MLA people collected birthday free ration distributed

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे