झारखंड के 25 मजदूर ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे, सीएम सोरेन ने नवीन पटनायक के प्रति आभार जताया, हम सदा आभारी रहेंगे

By भाषा | Published: April 11, 2020 06:47 PM2020-04-11T18:47:03+5:302020-04-11T18:48:00+5:30

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा हम हमेशा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आभारी रहेंगे। उन्होंने 25 मजदूरों की सहायता की। भोजन और पानी की व्यवस्था कर करवाई।

Corona virus Lockdown 25 laborers Jharkhand stranded Jharsuguda Odisha CM Soren thanked Naveen Patnaik | झारखंड के 25 मजदूर ओडिशा के झारसुगुड़ा में फंसे, सीएम सोरेन ने नवीन पटनायक के प्रति आभार जताया, हम सदा आभारी रहेंगे

मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से आज मदद के लिए आग्रह किया। (file photo)

Highlightsमुख्यमंत्री को बताया गया कि लॉकडाउन की वजह से गढ़वा निवासी 25 मजदूर उड़ीसा के झारसुगुड़ा में फंसे हैं। अबतक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिससे उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से झारसुगुड़ा में फंसे गढ़वा के मजदूरों को मदद पहुंचाने का आग्रह किया है और कहा है कि उनके इस सहयोग के लिए झारखंड उनका सदा आभारी रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आग्रहपूर्वक कहा, ‘‘कृपया झारखण्ड के इन श्रमिक भाइयों की मदद करें। राज्यवासियों को अब तक आपके द्वारा दिए गए मदद का मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’ मुख्यमंत्री को बताया गया कि लॉकडाउन की वजह से गढ़वा निवासी 25 मजदूर उड़ीसा के झारसुगुड़ा में फंसे हैं।

अबतक उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिससे उन्हें भूखा रहना पड़ रहा है। मामले की जानकारी होने के बाद मुख्यमंत्री ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से आज मदद के लिए आग्रह किया। झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक अब रविवार की बजाय सोमवार यानी 13 अप्रैल को होगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने आज बताया कि झारखंड सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक अब 12 अप्रैल की बजाय 13 अप्रैल को होगी। पहले मंत्रिपरिषद की बैठक 12 अप्रैल रविवार को होनी थी। उसने बताया कि अब मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे झारखंड मंत्रालय में होगी। 

Web Title: Corona virus Lockdown 25 laborers Jharkhand stranded Jharsuguda Odisha CM Soren thanked Naveen Patnaik

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे