हाथ में ‘रुद्राक्ष माला’, भगवा गमछा और लाल टीका, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नए अंदाज में दिखीं

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 11, 2021 01:51 PM2021-02-11T13:51:31+5:302021-02-11T17:56:14+5:30

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि किसानों ने 56 इंच का सीना देख लिया है जिसके अंदर छोटा दिल है जो सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है।

congress priyanka gandhi vadra saharanpur rudraksha saffron gamcha Lal Teeka uttar pradesh kisan mahapanchayat | हाथ में ‘रुद्राक्ष माला’, भगवा गमछा और लाल टीका, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नए अंदाज में दिखीं

सहारनपुर मंच पर प्रियंका गांधी के अंदाज पर खूब चर्चा हो रही है। (file photo)

Highlightsप्रियंका ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर तीनों नये कृषि कानूनों को रद्द किया जाएगा।तीनों कृषि कानून राक्षस रूपी हैं जिन का मकसद किसानों को खत्म करना है।प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि गन्ना किसानों को उनका बकाया मिलेगा लेकिन क्या किया उन्होंने?

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में है। तीन कृषि कानून को लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमला कर रही है। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। सहारनपुर में किसान पंचायत को संबोधित किया। मोदी सरकार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी नए अंदाज में दिखीं। बुधवार को उत्तराखंड के देहरादून हवाईअड्डे पर अपने हाथ में ‘रुद्राक्ष माला’ पहने हुए दिखाई दीं।

सहारनपुर मंच पर प्रियंका गांधी के अंदाज पर खूब चर्चा हो रही है। कल रैली में काला कुर्त्ता, गले में भगवा गमछा और माथे पर लाला टीका लगाकर महापंचायत को संबोधित कीं। इस कदम से विपक्ष खासकर भाजपा सकते में है। 

कांग्रेस महासचिव ने सहारनपुर दौरे के दौरान शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और रायपुर खान की दरगाह की जियारत भी की। प्रदेश कांग्रेस द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक इस दौरान प्रियंका ने देश के किसानों के लिए प्रार्थना की।

प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के जय जवान-जय किसान कार्यक्रम के तहत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में हुई किसान महापंचायत में शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया था कि प्रियंका 10 फरवरी को पार्टी के 'जय जवान जय किसान' अभियान के तहत सहारनपुर जिले की नकुड तहसील के चिलकाना में आयोजित होने वाली किसान पंचायत में शामिल हुईं।

कुमार ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के गांव-गांव में किसान आंदोलन की रूपरेखा तय कर ली है, पार्टी हर जिले की तहसीलों के बड़े गांवों से जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का यह अभियान सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई समेत 27 जिलों में शुरू हो रहा है। ललन कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय जय जवान-जय किसान अभियान में उत्तर प्रदेश और देश के कई बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

प्रियंका के सहारनपुर किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के बारे में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बलिया में कहा कि किसानों के बहाने तमाशा खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एक गैंग बन गया है और इस गैंग ने अंतरराष्ट्रीय शक्ल ले ली है। प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है और प्रियंका का सहारनपुर दौरा छलावा मात्र है।

Web Title: congress priyanka gandhi vadra saharanpur rudraksha saffron gamcha Lal Teeka uttar pradesh kisan mahapanchayat

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे