राहुल गांधी ने मंच पर छात्रा के साथ किए पुशअप, डांस में आजमाए हाथ, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 1, 2021 03:15 PM2021-03-01T15:15:36+5:302021-03-01T19:02:46+5:30
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। 234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।
नागरकोइलः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। केरल के बाद तमिलनाडु पहुंच गए हैं। इन दोनों राज्य में विधानसभा चुनाव हैं।
कांग्रेस नेता एक दिन पहले ही मछुआरों के साथ समुद्र में मछली के लिए जाल फेंक रहे थे। आज कन्याकुमारी में रोड शो किया। युवा छात्र-छात्राओं से बात की। हालांकि राहुल गांधी आज अलग अंदाज में नजर आएं। छात्रों के साथ-साथ मौज मस्ती भी की।
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जिस तरह भारत की सभी भाषाओं और धर्मों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है, उसी तरह तमिल भाषा, संस्कृति एवं इतिहास की रक्षा करना भी मेरा कर्तव्य है।’’ उन्होंने केंद्र में भाजपा नीत सरकार और राज्य की पलानीस्वामी सरकार पर तमिल भाषा, संस्कृति एवं परम्परा का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi doing push-ups and 'Aikido' with students of St. Joseph's Matriculation Hr. Sec. School in Mulagumoodubn, Tamil Nadu pic.twitter.com/qbc8OzI1HE
— ANI (@ANI) March 1, 2021
राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा पुशअप करने के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।
LIVE: Shri @RahulGandhi interacts with students at St. Joseph’s Matric Hr. Sec. School, Kanyakumari. #TNwithRahulGandhihttps://t.co/VWwcRMKxmV
— Congress (@INCIndia) March 1, 2021
मुलागुमूदु में सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेंकेंडरी स्कूल में उन्होंने छात्राओं के साथ उन्होंने डांस में हाथ आजमाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिल के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। हम मोदी और संघ को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे।
भाजपा को सत्ता से बाहर रखकर, मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह दिखाये तमिलनाडु: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु को भाषा एवं संस्कृति विरोधी ताकतों और ‘‘एक संस्कृति, एक राष्ट्र और एक इतिहास’’ की अवधारणा पेश करने वालों को दूर रखने में भारत का राह दिखानी चाहिए। राहुल गांधी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में तमिल लोगों के अलावा कोई और सत्ता में नहीं आ सकता। कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।
गांधी ने यहां लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ये चुनाव भी यही चीज दिखाएंगे कि केवल वही व्यक्ति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे झुकने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (के पलानीस्वामी) ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों के आगे झुकना चाहिए।’’ गांधी ने कहा कि आरएसएस और मोदी ‘‘तमिल भाषा और संस्कृति का अपमान’’ करते हैं तथा लोगों को उन्हें यहां अपने पैर जमाने नहीं देने चाहिए।
Its handshakes, autographs & selfies all around!
— Congress (@INCIndia) March 1, 2021
Adorations for Shri @RahulGandhi at St. Joseph’s Matric Hr. Sec. School, Mulagumoodu, Kanyakumari are sky-high!#TNwithRahulGandhipic.twitter.com/V73PIBEtPZ
उन्होंने कहा, ‘‘मोदी एक संस्कृति, एक राष्ट्र, एक इतिहास और एक नेता की बात करते हैं।’’ गांधी ने कहा, ‘‘क्या तमिल भारतीय भाषा नहीं है? क्या बांग्ला भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल संस्कृति भारतीय संस्कृति नहीं है? इस चुनाव में यही लड़ाई लड़ी जा रही है।’