चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, कहा- अब और ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी सरकार

By एस पी सिन्हा | Published: February 28, 2021 06:28 PM2021-02-28T18:28:36+5:302021-02-28T18:46:22+5:30

अपने पिता रामविलास पासवान को याद करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जब मेरे पिताजी की मुझ को सबसे ज्यादा जरूरत थी। तब वह मुझे छोड़ कर चले गए।

Chirag attacked the Nitish-led NDA government over law and order LJP president Chirag Paswan | चिराग पासवान का सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, कहा- अब और ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी सरकार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights बैठक को संबोधित करते हुए चिराग पासवान भावुक हो गए।चिराग पासवान जब कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो वह रो पड़े।चिराग पासवान ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।

पटना,28 फरवरी। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आज लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से एक अहम बैठक बुलाई गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस दौरान से यह फीडबैक लिया कि पार्टी को और मजबूती कैसे दी जाए? आने वाले दिनों में पार्टी के अन्दर क्या बदलाव होना चाहिए? इस दौरान संगठन विस्तार जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। 

बैठक में चिराग पासवान ने कहा की शेर का बच्चा है। अकेले जंगल चीर कर निकलेगा। लंबी चुप्‍पी के बाद आज फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सरकार जिस तरीके से चल रही है, वैसे ज्यादा दिन नहीं चलेगी। कुछ ही समय में नीतीश सरकार गिर जाएगी। लोजपा के कार्यकर्ता और नेता संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं। 

कुर्सी के लिए सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल कुर्सी के लिए सरकार चला रहे हैं। उन्होंने राज्‍य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आडे हाथों लिया। चिराग ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर फेल हो चुकी है। बिहार में विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हर रोज हत्या और दुष्कर्म समेत अन्य अपराध बढ रहे हैं। इस दौरान चिराग ने एक ओर जहां नीतीश कुमार पर निशाना तो साधा, लेकिन राज्य की एनडीए सरकार में शामिल भाजपा समेत अन्य घटक दलों के बारे में कुछ नहीं बोला। 

लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा हमें अगले चुनाव के लिए गठबंधन की चिंता नहीं है। इसकी चिंता तो उन्हें करनी चाहिए जो कि हमारे कारण हारते हैं। चिराग ने इशारों इशारों में दावा करते हुए कहा कि वे हमारे पास गठबंधन के लिए फिर से आएंगे। उनका संकेत जदयू और नीतीश कुमार की ओर था।

24 लाख वोट को 1 करोड़ वोट तक पहुंचाने का है संकल्प 

चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी ने तय किया है कि इस चुनाव में मिले 24 लाख वोट को 1 करोड़ वोट तक पहुंचाने का संकल्प है। जिसे हम सबको एक साथ मिलकर पूरा करना है। वहीं आने वाले चुनाव में किससे गठबंधन करना है, किससे नहीं करना है। इसकी ज़िम्मेवारी सभी सांसदो व मौजूद लोजपा प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सौंपी है। 

 शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को बनाया जा रहा तस्कर

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है। बिहार कि माताएं-बहनें अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती। बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ रहा है। लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल बताया। उन्‍होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन खुद शराब की तस्करी में शामिल होकर तस्करों की मदद कर रहे हैं। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही कई बड़ी बातें

इस दौरान चिराग पासवान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार है कि जब पार्टी के सभी कार्यकर्त्ता, नेता, सांसद और प्रत्याशी बैठक में मौजूद है। लेकिन पार्टी के संस्थापक आज हमारे बीच नहीं है। उन्होंने कहा कि वो ऐसे पल हमें छोडकर चले गए, जब एक बेटा अपनी जिन्दगी की सबसे बड़ी जंग लडने जा रहा था। मैं चाहता तो अपने हाथ खड़े कर लेता कि मुझसे अब नहीं हो पायेगा। लेकिन मैंने हिम्मत से काम लिया और आगे बढ़ा।

पिता को याद कर भावुक हुए चिराग पासवान

पिता को याद करते हुए चिराग ने कहा कि पिताजी कहा करते थे, कि शेर का बच्चा अकेले जंगल जाता है। लेकिन गीदड का बच्चा अकेले गया तो मारा जायेगा। जाहिर है आज राम विलास पासवान इस दुनिया में नहीं है। उन्हें खोने का गम उनके बेटे से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता। इस दौरान वह भावुक हो गए। यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये गए योजनाओं की कराई जाएगी जांच 

उन्होंने कहा था की उनकी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा चलाये गए योजनाओं की जांच कराई जाएगी। लेकिन इसका खामियाजा जहां जदयू को भुगतना पडा। वहीं लोजपा के मात्र एक विधायक ही चुनाव जीत पाए। उनके तमाम प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पडा। अब चिराग पासवान के सामने लोजपा को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ उस में नए सिरे से जान फूंकने की चुनौती है।

Web Title: Chirag attacked the Nitish-led NDA government over law and order LJP president Chirag Paswan

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे