कर्नाटक उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 16 पद रिक्त, कल है मतदानः लक्ष्मण सावदी

By भाषा | Published: December 4, 2019 07:22 PM2019-12-04T19:22:47+5:302019-12-04T19:22:47+5:30

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कहा, ‘‘सभी पहलुओं पर विचार के बाद मुख्यमंत्री यह तय करेंगे कि किसे शामिल किया जाए। वह (मुख्यमंत्री) इस बारे में सोच रहे हैं। वह हाई कमान से भी सलाह लेंगे।’’

Cabinet expansion after Karnataka by-election, 16 posts vacant, voting is tomorrow: Laxman Savadi | कर्नाटक उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 16 पद रिक्त, कल है मतदानः लक्ष्मण सावदी

उपचुनाव के नतीजे नौ दिसंबर को घोषित होंगे। 

Highlightsमंत्रिमंडल में इस समय मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री शामिल हैं।इसमें 34 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है और अब भी इसमें 16 पद रिक्त हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा राज्य में 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

उन्होंने अथानी में पत्रकारों से कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से स्वीकृति मिलने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। सावदी ने कहा, ‘‘सभी पहलुओं पर विचार के बाद मुख्यमंत्री यह तय करेंगे कि किसे शामिल किया जाए। वह (मुख्यमंत्री) इस बारे में सोच रहे हैं। वह हाई कमान से भी सलाह लेंगे।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के समय भाजपा के वरिष्ठ विधायकों जैसे उमेश कट्टी और बासनगौड़ा पाटिल यत्नाल के नाम पर विचार किया जा सकता है क्योंकि वे ‘‘वरिष्ठ’’ हैं। मंत्रिमंडल में इस समय मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री शामिल हैं, जबकि इसमें 34 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है और अब भी इसमें 16 पद रिक्त हैं। उपचुनाव के नतीजे नौ दिसंबर को घोषित होंगे। 

Web Title: Cabinet expansion after Karnataka by-election, 16 posts vacant, voting is tomorrow: Laxman Savadi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे