सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार कर रही है बीजेपी

By सुमित राय | Published: August 6, 2020 02:01 PM2020-08-06T14:01:14+5:302020-08-06T14:01:14+5:30

हाल ही में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोज कह रहे हैं कि वो अभी भी नजरबंद हैं।

By treating Saifuddin Soz as a prisoner, the BJP government is crushing democracy, says Priyanka Gandhi | सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी पर बोलीं प्रियंका गांधी, कहा- उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार कर रही है बीजेपी

प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी जैसा व्यवहार कर रही है। (फोटो सोर्स- प्रियंका गांधी ट्विटर)

Highlightsजम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज की कथित नजरबंदी का मामला बढ़ता जा रहा है।राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है।प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी सा व्यवहार करके लोकतंत्र को कुचल रही है।

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज की कथित नजरबंदी का मामला बढ़ता जा रहा है और इसको लेकर राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी ने भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी सैफुद्दीन सोज के साथ कैदी सा व्यवहार करके लोकतंत्र को कुचल रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी सा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है।" प्रियंका ने आगे लिखा, " जम्मू-कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।"

राहुल गांधी ने कहा- अवैध हिरासत नुकसानदेह

सैफुद्दीन सोज की नजरबंदी के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बिना किसी आधार के राजनेताओं की अवैध हिरासत हमारे राष्ट्र को नुकसान पहुंचाती है। सैफुद्दीन सोज को रिलीज किया जाना चाहिए।

सैफुद्दीन का वीडियो सामने आने बाद बढ़ा विवाद

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज का मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सोज कह रहे हैं कि वो अभी भी नजरबंद हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस उन्हें घर से कहीं जाने नहीं दे रही है। उन्होंने अपनी बात मीडिया के जरिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाने की बात कही है।

Web Title: By treating Saifuddin Soz as a prisoner, the BJP government is crushing democracy, says Priyanka Gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे