बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को बताया गुड एक्टर, कहा- राजनीति छोड़ मुंबई जाइए

By प्रिया कुमारी | Published: May 23, 2020 11:26 AM2020-05-23T11:26:45+5:302020-05-23T11:51:39+5:30

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर मुंबई चले जाना चाहिए वह बहुत अच्छे एक्टर हैं।

BJP MLA Surendra Singh said rahul gandhi is good actor leave politics and act in Mumbai | बीजेपी विधायक ने राहुल गांधी को बताया गुड एक्टर, कहा- राजनीति छोड़ मुंबई जाइए

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsभाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर मुंबई चले जाना चाहिए।उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि उनको राजनीति छोड़कर मुंबई में जाकर सिनेमा में अज्ञानी का अभिनय करना करें।

यूपी:अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को राजनीति छोड़कर मुंबई चले जाना चाहिए वह बहुत अच्छे एक्टर हैं। इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कांग्रेस पर तीखे बयानबाजी कर चुके हैं। हाल ही में राहुल गांधी प्रवासी मजदूरों से मिलने पहुंचे थे, सुरेंद्र सिंह ने निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस राजनैतिक दाद-खाज और समाज के लिए बीमारी है।

उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि उनको राजनीति छोड़कर मुंबई में जाकर सिनेमा में अज्ञानी का अभिनय करना चाहिए, वह यह अभिनय अच्छा कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इटली से कोई शख्स आए और राहुल गांधी को अपना पिता बताते हुए कांग्रेस का अध्यक्ष बन जाए। उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस से बचाना है तो जनता को कांग्रेस से वोट की सोशल डिसटेंसिंग रखनी होगी साथ ही कांग्रेस के नाम पर थूकना होगा। 

रामजन्म भूमि परिसर में मिले शिवमूर्ती एंव स्तम्भों से जुड़े सवाल के जवाब में भाजपा विधायक ने कहा कि मुस्लिम आक्रमणकारियों ने देश के जिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों के स्वरुप को बदला है, उन सब सवालों के जवाब का ये सही समय है। काशी व मथुरा में भी वही होना चाहिए, जो अयोध्या मामले में हुआ है। 

Web Title: BJP MLA Surendra Singh said rahul gandhi is good actor leave politics and act in Mumbai

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे