UP में उर्दू शिक्षकों की भर्ती में रोड़ा अटका रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

By भाषा | Published: September 19, 2020 06:33 PM2020-09-19T18:33:53+5:302020-09-19T18:33:53+5:30

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार को नौकरी देने वाली भूमिका में आना चाहिए, लेकिन सरकार नौकरियों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।’’

BJP government stumbling in recruitment of Urdu teachers in UP: Priyanka Gandhi | UP में उर्दू शिक्षकों की भर्ती में रोड़ा अटका रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका गांधी ने कृषि संबंधी विधेयकों के संदर्भ में कहा कि किसानों के लिए ये कठिन समय है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को एमएसपी व किसानों की फसल खरीद के सिस्टम में इस समय उनकी मदद करनी चाहिए थी, लेकिन हुआ उसके ठीक उल्टा।

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में उर्दू शिक्षक भर्ती के कई अभ्यर्थियों के साथ डिजिटल संवाद किया और आरोप लगाया कि इन्हें नौकरी देने में राज्य की भाजपा सरकार रोड़े अटका रही है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद किया।

सारे अभ्यर्थी मेरिट में आते हैं और रोजगार पाने योग्य हैं। मगर सरकार ने इनकी नौकरी की राह में रोड़ा लगा रखा है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार को नौकरी देने वाली भूमिका में आना चाहिए, लेकिन सरकार नौकरियों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।’’

उन्होंने कृषि संबंधी विधेयकों के संदर्भ में कहा, ‘‘ किसानों के लिए ये कठिन समय है। सरकार को एमएसपी व किसानों की फसल खरीद के सिस्टम में इस समय उनकी मदद करनी चाहिए थी, लेकिन हुआ उसके ठीक उल्टा। भाजपा सरकार अपने अमीर खरबपति दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए ज्यादा आतुर दिख रही है। वो किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती।’’ 

Web Title: BJP government stumbling in recruitment of Urdu teachers in UP: Priyanka Gandhi

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे