भाजपा ने शिवसेना को हराया, मीरा भयंदर नगर निकाय चुनाव में मेयर और उपमहापौर पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 26, 2020 04:59 PM2020-02-26T16:59:57+5:302020-02-26T16:59:57+5:30

महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार ज्योत्सना जसनाले ने शिवसेना के अपने प्रतिद्वंद्वी अनंत शिर्के को 36 के मुकाबले 55 मतों से पराजित किया। भाजपा के हसमुख गहलोत शिवसेना के मर्लिन डी सा को पराजित कर उप महापौर बने। गहलोत को 56 वोट मिले जबकि डी सा को 35 वोट हासिल हुए।

BJP defeats Shiv Sena, Meera Bhayandar captured mayor and Upmahapore in municipal elections | भाजपा ने शिवसेना को हराया, मीरा भयंदर नगर निकाय चुनाव में मेयर और उपमहापौर पर किया कब्जा

शिवसेना के पार्षदों को कांग्रेस का साथ मिला।

Highlights95 सदस्यीय सदन में चार पार्षद अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के 62, कांग्रेस के 10, शिवसेना के 22 पार्षद हैं।

मुंबई के नजदीक मीरा- भयंदर नगर निगम चुनाव में बुधवार को भाजपा ने जीत दर्ज कर अपना दबदबा बरकरार रखा। पार्टी ने महापौर और उपमहापौर के पदों पर जीत दर्ज की।

महापौर पद पर भाजपा उम्मीदवार ज्योत्सना जसनाले ने शिवसेना के अपने प्रतिद्वंद्वी अनंत शिर्के को 36 के मुकाबले 55 मतों से पराजित किया। भाजपा के हसमुख गहलोत शिवसेना के मर्लिन डी सा को पराजित कर उप महापौर बने। गहलोत को 56 वोट मिले जबकि डी सा को 35 वोट हासिल हुए।

95 सदस्यीय सदन में चार पार्षद अनुपस्थित रहे। सदन में भाजपा के 62, कांग्रेस के 10, शिवसेना के 22 पार्षद हैं जबकि एक पार्षद निर्दलीय है। शिवसेना के पार्षदों को कांग्रेस का साथ मिला।

Web Title: BJP defeats Shiv Sena, Meera Bhayandar captured mayor and Upmahapore in municipal elections

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे