RJD को बड़ा झटका ! लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी रहे ये पूर्व सांसद BJP में होंगे शामिल

By एस पी सिन्हा | Published: January 25, 2021 05:12 PM2021-01-25T17:12:31+5:302021-01-25T17:25:46+5:30

Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में राजद को एक और झटका लगा है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता रहे पूर्व सांसद सीताराम यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है।

bihar panchayat chunav 2021 latest update lalu prasad yadav rjd leader sitaram yadav left party | RJD को बड़ा झटका ! लालू प्रसाद यादव के सबसे करीबी रहे ये पूर्व सांसद BJP में होंगे शामिल

सीताराम यादव। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबिहार में पंचायत चुनाव से पहले राजद से पूर्व सांंसद रहे सीताराम यादव बीजेपी से जुड़ सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिले के लोगों की उनसे अपेक्षा है। समाजसेवा की भावना उनके खून में शामिल है।इस कारण समाजसेवा की भावना से वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Bihar Panchayat Chunav 2021 : बिहार में सत्ता में आने से चूक गई राजद के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब उसके करीबी लोग धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा कहने का मन बनाने लगे हैं। इसी कड़ी में राज्य में पंचायत चुनाव से पहले राजद से पूर्व सांसद रहे सीताराम यादव अब राजद को अलविदा कहते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का मन बना चुके हैं। 

सीताराम यादव एक वक्त राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं में से एक रहे हैं। ऐसे में पंचायत चुनाव से पहले उनके द्वारा पार्टी को छोडना राजद के लिए यह झटका साबित हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामढी से दो बार सांसद और पुपरी से तीन बार विधायक रह चुके राजद के कद्दावर नेता सीताराम यादव ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले लिया है। 

27 जनवरी को वह अपने हजारों समर्थकों के साथ पटना स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात की पुष्टि करते हुए यादव ने कहा कि वह राजद के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह हर मौके पर अगली पंक्ति में खड़े रहे है, लेकिन कुछ लोगों के पार्टी में आने के बाद संगठन में बिखराव होने लगा। जिसका विरोध करने पर पार्टी विरोधी तत्वों की बातों में आकर उन्हें निलंबित कर दिया गया। 

यहां उल्लेखनीय है कि सीताराम यादव पार्टी के राजद के पुराने नेताओं में से एक है। राजद ही नही, बल्कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से पुराना संबंध रहा है। सीताराम यादव के बड़े पुत्र दिलीप राय विधान पार्षद तो पुत्र वधु उषा किरण जिला परिषद अध्यक्ष रह चुकी हैं।

Web Title: bihar panchayat chunav 2021 latest update lalu prasad yadav rjd leader sitaram yadav left party

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे