सहयोगी दल लोजपा को भाजपा ने दिया झटका, विधान पार्षद नूतन सिंह बीजेपी में शामिल, चिराग पासवान पर हमला

By एस पी सिन्हा | Published: February 22, 2021 07:44 PM2021-02-22T19:44:42+5:302021-02-22T19:45:51+5:30

बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। एकमात्र विधान पार्षद नूतन सिंह भाजपा में शामिल हो गईं। कुछ दिन पहले 208 नेता जदयू में शामिल हुए थे।

Bihar ljp MLC Nutan Singh joins BJP chirag paswan Sanjay Jaiswal Neeraj Kumar Singh in Patna | सहयोगी दल लोजपा को भाजपा ने दिया झटका, विधान पार्षद नूतन सिंह बीजेपी में शामिल, चिराग पासवान पर हमला

सहरसा, मधेपुरा और सुपौल स्थानीय का नेतृत्व करती हैं। बिहार विधान परिषद में नूतन लोजपा की इकलौती नेत्री थी। (photo-ani)

Highlightsप्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने लोजपा की विधान पार्षद नूतन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नीरज सिंह बब्लू बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। नूतन 2015 में स्थानीय प्राधिकार से विधान पार्षद चुनी गई थीं।

पटनाः बिहार में लोजपा को झटके पर झटका लग रहा है। लोजपा में भगदड़ की स्थिति है। इसके पहले 208 से अधिक लोजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया था।

लोजपा की एकमात्र विधान पार्षद नूतन सिंह को भाजपा ने तोड़कर अपने पाले में मिला लिया है। इनके पति नीरज सिंह बब्लू राज्य में वन एवं पर्यावरण विभाग के हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में नूतन सिंह ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने लोजपा की विधान पार्षद नूतन सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नीरज सिंह बब्लू बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं। नूतन 2015 में स्थानीय प्राधिकार से विधान पार्षद चुनी गई थीं।

वह सहरसा, मधेपुरा और सुपौल स्थानीय का नेतृत्व करती हैं। बिहार विधान परिषद में नूतन लोजपा की इकलौती नेत्री थी। नूतन के पाला बदलने के साथ विधान परिषद में लोजपा नेतृत्व विहीन दल हो गया। मई में नूतन सिंह का कार्यकाल विधान परिषद में समाप्त हो रहा है, नूतन के साथ दर्जनों लोजपा नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

उधर, पूर्व आईएएस अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी को मजबूती मिलेगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति लोगों में तेजी बढ़ रहे भरोसा को दर्शाता है।

लोजपा ने एनडीए से बगावत कर अकेले चुनाव लड़ा था

यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान लोजपा ने एनडीए से बगावत कर अकेले चुनाव लड़ा था। चिराग अपने आप को पूरे चुनाव के दौरान अपने आप को पीएम मोदी का हनुमान बताते फिर रहे थे। वे कहते रहे कि उन्हें भाजपा से कोई दुश्मनी नहीं बल्कि वे जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

चिराग यह दावा कर रहे थे कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में लोजपा-भाजपा की सरकार बनेगी। चिराग इतने से नहीं माने वे सात निश्चय योजना की जांच करा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेल भेजने की बात कहते फिर रहे थे, लेकिन बिहार की जनता ने चिराग की झोपड़ी में ही आग लगा दी।

लोजपा को विस चुनाव में सिर्फ एक सीट मिली है। अपने आप को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान पर अब भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है और एकमात्र विधान पार्षद को अपने पाले में मिला लिया है।

Web Title: Bihar ljp MLC Nutan Singh joins BJP chirag paswan Sanjay Jaiswal Neeraj Kumar Singh in Patna

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे