सोनिया गांधी के डिनर में शामिल होंगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

By कोमल बड़ोदेकर | Published: March 12, 2018 05:27 AM2018-03-12T05:27:04+5:302018-03-12T05:27:04+5:30

कांग्रेस की सीनियर नेता और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 13 मार्च को एक डिनर का आयोजन किया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के तमाम दलों को न्योता भेजा है। 

Bihar EX Chief Minister Jitan Ram Manjhi will attend Sonia Gandhi's dinner party | सोनिया गांधी के डिनर में शामिल होंगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

सोनिया गांधी के डिनर में शामिल होंगे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी

नई दिल्ली, 12 मार्च। सोनिया गांधी की ओर से विपक्षी पार्टी के लिए आजोजित डिनर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी शामिल होंगे। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष मांझी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए से बगावत कर अलग हो गए थे। अब वह अन्य दलों के साथ मिलकर विपक्ष को मजबूत करने में लगे हैं। 

बता दें कि 2019 लोकसभा चुनावों की ओर बढ़ रहे देश में बदलते समीकरणों के बीच तमाम दल अपने-अपने तरीके से अपना घर मजबूत करने की कोशिश में जुटे हैं। इसी दिशा में कांग्रेस ने एक बार फिर विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए डिनर डिप्लोमेसी की योजना बनाई है।



कांग्रेस की सीनियर नेता और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने 13 मार्च को एक डिनर का आयोजन किया है, जिसमें उन्होंने विपक्ष के तमाम दलों को न्योता भेजा है। दरअसल कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों को नए सिरे से साधने की कोशिश शुरू की है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी एनडीए के घटक दलों से भी संपर्क कर रही है और उन दलों से संपर्क में है, जो एनडीए और यूपीए का हिस्सा नहीं हैं। 

Web Title: Bihar EX Chief Minister Jitan Ram Manjhi will attend Sonia Gandhi's dinner party

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे