बिहार चुनावः तेजस्वी यादव ने बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा- उन्होंने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय 

By रामदीप मिश्रा | Published: October 19, 2020 11:54 AM2020-10-19T11:54:54+5:302020-10-19T13:46:02+5:30

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से गठबंधन तोड़ने के निर्णय का बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों की साझेदारी से कोई संबंध नहीं है।

bihar elections: What Nitish Kumar Ji did with Chirag Paswan is not good says Tejashwi Yadav | बिहार चुनावः तेजस्वी यादव ने बोला नीतीश कुमार पर हमला, कहा- उन्होंने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय 

फाइल फोटो

Highlightsआरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है।उनका कहना है कि नीतीश ने चिराग पासवान के साथ अच्छा नहीं किया है। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर हैं। सत्तापक्ष व विपक्ष एक दूसरे के ऊपर तीखे तीर छोड़ रहे हैं। इस बीच आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि नीतीश ने चिराग पासवान के साथ अच्छा नहीं किया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा, 'चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है। चिराग पासवान को इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है।'

बता दें, इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से गठबंधन तोड़ने के निर्णय का बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों की साझेदारी से कोई संबंध नहीं है और मुख्यमंत्री ने महादलित का गठन कर दलित समुदाय को नुकसान पहुंचाया है। 

चिराग ने आरोप लगाया था कि नीतीश ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए दलितों के बीच से महादलित का गठन कर इस समुदाय के बीच फूट डालने का काम किया। इसका उनके पिता और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान हमेशा विरोध करते रहे। 

आपको बता दें, राज्य में चुनाव 28 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे हैं और तीन चरणों में होंगे। वहीं, नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चली। प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं।

Web Title: bihar elections: What Nitish Kumar Ji did with Chirag Paswan is not good says Tejashwi Yadav

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे