Bihar Election: बिहार में कोरोना मरीज भी डाल पाएंगे वोट, शाम बजे 6 बजे तक मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 25, 2020 01:46 PM2020-09-25T13:46:34+5:302020-09-25T13:46:34+5:30

चुनाव आयोग ने कहा कि 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे।

Bihar Election: Corona patients will also be able to cast votes in Bihar, voting till 6 pm | Bihar Election: बिहार में कोरोना मरीज भी डाल पाएंगे वोट, शाम बजे 6 बजे तक मतदान

भारत निर्वाचन आयोग (फाइल फोटो)

Highlightsहर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी। प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा, लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे। इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा। सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा।

चुनाव आयोग ने कहा कि 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी। इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है, सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीख-

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव-2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार चुनाव तीन चरणों में करवाया जाएगा। आपको बता दें पिछले बार बिहार में पांच चरण में विधानसभा चुनाव हुए थे। साल 2015 के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान 9 सितंबर को ही कर दिया गया था। बिहार चुनाव 2015 के नतीजे 8 नवंबर को आए थे।

कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होने जा रहा है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार की 243 सीटों वाली  विधानसभा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 38 सीटें आरक्षित हैं। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे।

पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव करवाया जाएगा-

सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में चुनाव करवाया जाएगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में चुनाव होगा। तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। 

उन्होंने बताया कि बिहार में पहले चरण के मतदान 28 अक्टूबर को होंगे। दूसरे चरण के मतदान 3 नवंबर को होंगे। तीसरे चरण के मतदान 7 नवंबर को होंगे और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Web Title: Bihar Election: Corona patients will also be able to cast votes in Bihar, voting till 6 pm

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे