बिहार भाजपा बैठकः भूपेंद्र यादव बोले-संगठित अपराध का दौर खत्म, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम राजद सरकार में होते थे...

By एस पी सिन्हा | Published: March 7, 2021 07:27 PM2021-03-07T19:27:56+5:302021-03-07T19:29:02+5:30

बिहार विधानसभा चुनावः बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के साथ बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी समेत केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Bihar BJP meeting Bhupendra Yadav Organized crime is over used to be in RJD government cm nitish kumar | बिहार भाजपा बैठकः भूपेंद्र यादव बोले-संगठित अपराध का दौर खत्म, ऑर्गेनाइज्ड क्राइम राजद सरकार में होते थे...

इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया। (file photo)

Highlights नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है।कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार के कामों को जन-जन के बीच पहुंचाने का आह्वान किया।  दो दिनों तक हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद भाजपा का मनोबल ऊपर है। 2 दिनों तक हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की है।

इसमें राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया। समापन सत्र में बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने समापन भाषण में कहा कि बिहार से संगठित अपराध का दौर खत्म हो गया है। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम राजद सरकार में हुआ करते थे। बिहार में एनडीए सरकार है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार के कामों को जन-जन के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। दो दिनों तक हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने तमाम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया और इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता को महत्वपूर्ण मानते हुए बिहार को विकसित बनाने के लिए काम करने की बात भाजपा ने की है।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा ने अपने नेताओं कार्यकर्ताओं को नया मंत्र दिया है। भाजपा का स्पष्ट मानना है कि पहले संगठन फिर सरकार। यह निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को भाजपा भीमराव अंबेडकर की जयंती व्यापक स्तर पर मनाएगी। उन्होंने कहा कि अपने 19 लाख रोजगार वादे को पूरा करने के लिए भाजपा दो लक्ष्य रखें हैं। हमारे भविष्य के कृषि योजनाओं का मूलमंत्र रहेगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित किया है. इस दौरान संजय जयसवाल ने कल समिति में हुई चर्चा के बिंदुओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का बिहार तैयार हो रहा है और इसके लिए हर सेक्टर में विकास का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

वहीं उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने भी सरकार के कामकाज से लेकर संगठन तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम आगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जबकि रेणु देवी ने साफ शब्दों में कह दिया कि सबसे पहले संगठन है और बाद में सरकार हल्की संगठन और सरकार के बीच तालमेल बैठाकर ही काम होता है।

अगर पार्टी रहेगी तभी हम सरकार बना पाएंगे या बचा पाएंगे, भाजपा नेताओं से गिरिराज सिंह के बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। रेणु देवी ने केवल इतना कहा कि उन्हें अधिकारियों का सहयोग मिला है तभी बिहार में विकास की योजनाएं आगे बढ़ रही है।

Web Title: Bihar BJP meeting Bhupendra Yadav Organized crime is over used to be in RJD government cm nitish kumar

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे