बिहार विधानसभा चुनावः नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह थामेंगी लालटेन, स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी भी RJD में होंगी शामिल

By एस पी सिन्हा | Published: August 29, 2020 08:54 PM2020-08-29T20:54:00+5:302020-08-29T20:54:00+5:30

बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह व उनकी मां पुतुल देवी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव राजद की सदस्यता दिलवाएंगे.

Bihar Assembly Elections National shooter Shreyasi Singh Late Digvijay Singh's wife Putul Devi will also join RJD | बिहार विधानसभा चुनावः नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह थामेंगी लालटेन, स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी भी RJD में होंगी शामिल

श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. (file photo)

Highlightsनीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी और उनकी बेटी श्रेयसी सिंह 3 सितंबर को राजद में शामिल हो जाएंगी.श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की.

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं. समता पार्टी के दौर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे स्व. दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल देवी और उनकी बेटी श्रेयसी सिंह 3 सितंबर को राजद में शामिल हो जाएंगी.

माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रेयसी सिंह व उनकी मां पुतुल देवी को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव राजद की सदस्यता दिलवाएंगे.

उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह एक भारतीय खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की.

श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी मां पु‍तुल कुमारी के लिए चुनाव प्रचार भी किया था. श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्‍नी हैं और दो बार सांसद रह चुकी हैं. पुतुल देवी ने 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

हालांकि इस फैसले के बाद पुतुल देवी को भाजपा से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था, लेकिन उनकी बेटी निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने चुनावी प्रबंधन का पूरा जिम्मा उठाया था. अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय पुतुल देवी के राजद में शामिल होने जा रही हैं, तो पुतुल देवी ने अपनी बेटी श्रेयसी सिंह को भी राजनीति में शामिल करने के संकेत दिए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ सकती हैं.

Web Title: Bihar Assembly Elections National shooter Shreyasi Singh Late Digvijay Singh's wife Putul Devi will also join RJD

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे