कांग्रेस के लिए 'संकट मोचक' साबित होंगी प्रियंका गांधी! जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: January 24, 2019 01:18 PM2019-01-24T13:18:42+5:302019-01-24T13:54:12+5:30

प्रियंका गांधी की राजनीतिक भविष्य को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।  ऐसे में हमने ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ पंडित अतुल कंडवाल से ख़ास बातचीत की और प्रियंका गांधी से जुड़े कई सवाल पूछे।

Astrological Prediction: Priyanka Gandhi officially enters into Politics, will this benefit Congress? | कांग्रेस के लिए 'संकट मोचक' साबित होंगी प्रियंका गांधी! जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

कांग्रेस के लिए 'संकट मोचक' साबित होंगी प्रियंका गांधी! जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा कांग्रेस बड़ा दांव खेलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा राजनीति के मैदान में उतार दिया है। बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया। चुनाव 2019 के लिए उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का कमान सौंप दिया गया है। 47 वर्षीय प्रियंका 1999 से हर लोकसभा चुनाव में प्रचार करती रही हैं। वे भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी में और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में रैलियां करती रही हैं। यह पहली बार है कि उन्हें पार्टी में कोई पद दिया गया है। ऐसे में पहला सवाल आता है कि क्या प्रियंका गांधी लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगा पाएंगी?

प्रियंका गांधी की राजनीतिक भविष्य को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।  ऐसे में हमने ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ पंडित अतुल कंडवाल से ख़ास बातचीत की और प्रियंका गांधी से जुड़े कई सवाल पूछे। क्योंकि हमारी भारतीय संस्कृति में देश में लोगो का विज्ञान के साथ-साथ ज्योतिष विज्ञान पर भी बड़ी उम्मीद रहती है। ज्योतिष शास्त्रों का मानना है कि बीता हुआ कल चलता हुआ वर्तमान और भविष्य जान ने की तलब क्योंकि आशाएं हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती है। पेश है ज्योतिष विशेषज्ञ से खास बातचीत के अंश...

सवाल-  क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगा पाएंगी ?

जवाब-  प्रियंका गाँधी काफी हद तक कांग्रेस के लिए संकट मोचन साबित होंगी और कांग्रेस को काफी सहारा मिलेगा।

सवाल-  क्या 2019 में प्रियंका गाँधी के आने से राहुल गाँधी या कांग्रेस को फायदा मिलेगा?

जवाब-राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी का आना काफी फायदेमंद रहेगा और कांग्रेस की स्तिथि पहले से काफी बेहतर होगी।

सवाल- कैसा भविष्य है प्रियंका गाँधी का राजनीती में?

जवाब-  प्रियंका गाँधी का राजनीति में बहुत ही सुनहरे भविष्य होगा, वो कांग्रेस को अलग ही मुकाम तक ले जाएँगी साथ ही हवा का रुख भी बदल सकता है।

सवाल- क्या प्रियंका गाँधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह अलग छाप छोड़ पाएंगी?

जवाब- अपनी दादी की बराबरी न भो कर सके लेकिन इतना ज़रूर है वो अपनी अलग पहचान, छाप और नाम से जानी जाएँगी। मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

आपको बता दें 47 वर्षीय प्रिंयका गांधी का जन्म गांधी परिवार में 12 जनवरी 1972 को हुआ था। प्रियंका ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की हैं। इसके बाद प्रियंका ने डिग्री दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी स्कूल से साइकॉलोजी से ली है। प्रियंका इंदिरा गांधी की पोती हैं। सोनिया गांधी और राजीव गांधी की बेटी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपनी बहन हैं। प्रियंका गांधी ने 2010 में  बौद्ध अध्ययन में एमए किया है।                                                                                                                                   

English summary :
Priyanka Gandhi Vadra has stepped into the field of politics officially, which is said to be a major step by Congress chief Rahul Gandhi before Lok Sabha elections 2019. Priyanka Gandhi was appointed Congress General Secretary for Uttar Pradesh East.


Web Title: Astrological Prediction: Priyanka Gandhi officially enters into Politics, will this benefit Congress?