Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: सोशल मीडिया पर कौन है ज्यादा पावरफुल, आंकड़ों में समझें पूरा गणित

By सुमित राय | Published: July 14, 2020 09:51 PM2020-07-14T21:51:43+5:302020-07-14T21:51:43+5:30

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चले रहे टकराव के बीच कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है और पायलट को उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया है।

Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: Know who is more powerful on social media | Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: सोशल मीडिया पर कौन है ज्यादा पावरफुल, आंकड़ों में समझें पूरा गणित

फेसबुक और ट्विटर पर सचिन पायलट के फॉलोवर्स अशोक गहलोत से ज्यादा है। (फाइल फोटो)

Highlightsअशोक गहलोत एक बार फिर इस सियासी दंगल के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। कांग्रेस ने बागी सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पर से भी हटा दिया।इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों नेताओं में ज्यादा पावरफुल कौन है।

राजस्थान में जारी सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर इस सियासी दंगल के बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। वहीं कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए बागी सचिन पायलट के खिलाफ एक्शन लिया और उपमुख्यमंत्री पद के अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर से भी हटा दिया।

इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि दोनों नेताओं में ज्यादा पावरफुल कौन है। सियासी मैदान से अलग सोशल मीडिया पर कौन ज्यादा पावरफुल है, इसके आंकड़ों का गणित हम आपके सामने पेश कर रहे हैं।

ट्विटर पर अशोक गहलोत से आगे हैं सचिन पायलट

सियासी मैदान में अशोक गहलोत बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, लेकिन ट्विटर की बात करे तों यहां सचिन पायलट उनसे आगे हैं। ट्विटर पर सचिन पायलट के 2.4 मिलियन फॉलोवर हैं, जबकि अशोक गहलोत को 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अशोक गहलोत अपने अकाउंट से 96 लोगों को फॉलो करते हैं, जबकि सचिन पायलट 101 लोगों को फॉलो करते हैं।

फेसबुक पर भी गहलोत से आगे हैं सचिन पायलट

ट्विटर के अलावा सचिन पायलट फेसबुक के भी दिग्गज हैं और उनके पेज पर अशोक गहलोत से ज्यादा लाइक हैं। फेसबुक पर सचिन पायलट को 2558549 लोग फॉलो करते हैं और 2531565 लोग लाइक करते है, वहीं अशोक गहलोत को 2543606 लोग फॉलो करते हैं और 2452688 लोग लाइक करते हैं।

इंस्टाग्राम पर नहीं है सचिन का वेरीफाइड अकाउंट

इस्टाग्राम पर सचिन पायलट के नाम से कई अकाउंट हैं, लेकिन कोई भी अकाउंट वेरीफाइ नहीं है। वहीं अशोक गहलोत का इंस्टा अकाउंट वेरीफाइड है और उन्हें 3.99 लाख लोग फॉलो करते हैं, जबकि 6 लोगों को वह खुद फॉलो करते हैं। 

Web Title: Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: Know who is more powerful on social media

राजनीति से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे