बंगाल: आसनसोल में कुछ लोगों ने BJP कार्यालय में लगाई आग, TMC पर लगा आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 13, 2020 09:57 AM2020-01-13T09:57:05+5:302020-01-13T09:57:05+5:30
बीते माह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ था। अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात पत्थरबाजी हुई, जिसमें उनकी कार का शीशा टूट गया था।
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित सलानपुर गांव में कुछ शरारती तत्वों ने मिलकर एक भाजपा कार्यालय में कल रात आग लगा दी। इस घटना के बाद बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना के पीछे टीएमसी का हाथ है। वहीं, इस मामले में बंगाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Asansol: A BJP office in Salanpur village was set ablaze last night. BJP has alleged that TMC is behind the incident. Police has begun investigation. #WestBengalpic.twitter.com/wlYdr2qAle
— ANI (@ANI) January 13, 2020
बता दें कि बीते माह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में मचे बवाल के बीच बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ था। अर्जुन सिंह की कार पर शनिवार रात पत्थरबाजी हुई, जिसमें उनकी कार का शीशा टूट गया था।
वहीं बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी। राज्यपाल ने कहा था कि बदमाशों की पहचान करके राज्य सरकार गुंडागर्दी के खिलाफ एक्शन ले।
इसके अलावा, बता दें कि बीते 7 जनवरी को जेएनयू में हुई घटना के विरोध में जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भाजपा की रैली भी निकल रही थी। जेयू के छात्रों की रैली और भाजपा की रैली आमने-सामने आ गई। इस दौरान पत्थरबाजी भी की गई और पुलिस के बैरिकेड भी तोड़े गए थे।
सूत्इरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण बन गई। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। इसके बाद जेयू के छात्र और पुलिसकर्मी कोलकाता में सुलेखा मोड़ के पास भिड़ गए। इस दौरान कोलकाता में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।